इमरान हाशमी की दूसरी बीवी का रोल निभाने वाली Vartika Singh कौन हैं? ‘हक’ से बॉलीवुड में कर रहीं एंट्री

Vartika Singh In Haq movie: इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म ‘हक’ में वर्तिका सिंह ने डेब्यू किया है। इसमें उन्होंने इमरान की दूसरी वाइफ का किरदार निभाया है।

Follow : Google News Icon  
Vartika Singh In Haq movie
Vartika Singh In Haq movie | Image: X

Vartika Singh In Haq movie: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘हक’ से वर्तिका सिंह ने अपना डेब्यू किया है। इसमें उन्होंने इमरान हाशमी की दूसरी बीवी होने का किरदार निभाया है। 

बता दें कि वर्तिका सिंह पूर्व मिस यूनिवर्स रही हैं, जो हिंदी सिनेमा में अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं। सोशल मीडिया पर अपने स्टाइल और कॉन्फिडेंस से उन्होंने फैंस का दिल जीता है। अब वह सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं।

कौन हैं वर्तिका सिंह?

वर्तिका सिंह का जन्म लखनऊ में हुआ, उन्हें बचपन से ही फैशन की दुनिया में बड़ा शौक था। फैशन की दुनिया में वह बड़ा नाम हैं। साल 2019 में उन्होंने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। इसके साथ ही साल 2015 में मिस ग्रैंड इंटरनेशनल में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया था, जहां वो टॉप 20 में शामिल हुई थीं। इसके अलावा वर्तिका ने साल 2014 में मिस डीवा फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। मॉडलिंग और सोशल मीडिया की दुनिया में उनकी मजबूत पहचान रही है, और अब वह बॉलीवुड में भी अपनी चमक बिखेरने को तैयार हैं।

‘हक’ कर रहीं डेब्यू

इमरान हाशमी और यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म ‘हक’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। दो दिन बाद यानि 7 नवंबर को यह फिल्म भी सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के ट्रेलर में वर्तिका सिंह की झलक देखने को मिली है। फिल्म में वह इमरान हाशमी की दूसरी पत्नी के रोल निभा रही हैं। शाह बानो केस से प्रेरित यह फिल्म समाज और कानून के बीच के रिश्ते को नए नजरिए से दिखाती है।

Advertisement

वर्तिका ने अपने किरदार के बारे में क्या बोला

हाल ही में एक इंटरव्यू में वर्तिका सिंह ने कहा कि ‘हक’ की कहानी ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से बहुत प्रभावित किया है। उन्होंने बताया, 'इस फिल्म की तैयारी के दौरान मैंने अपने अंदर के कई पहलुओं को समझा, जो मुझे पहले कभी नहीं पता थे।' एक्ट्रेस ने फिल्ममेकर्स को इस मौके के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने इस किरदार को दिल से जिया है।

यह भी पढ़ें: भारत समेत 5 देशों में बिना कट के पास हुई इमरान हाशमी–यामी गौतम की Haq

Advertisement
Published By :
Kunal Verma
पब्लिश्ड