अपडेटेड 21 February 2024 at 13:47 IST
Akaay Kohli: विराट कोहली जैसा स्टार बनेंगे अनुष्का शर्मा के बेटे अकाय? तुर्की में ये होता है मतलब
Akaay Meaning: जबसे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बेटे अकाय के नाम का ऐलान किया है, तबसे फैंस ये जानने के लिए बेताब हो रहे थे कि इसका मतलब क्या है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Akaay Meaning: विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने अपने बेटे का नाम अकाय कोहली रखा है। जबसे कपल ने सोशल मीडिया पर इसका ऐलान किया है, तबसे फैंस ये जानने के लिए बेताब हो रहे थे कि आखिर इस यूनिक नेम का मतलब क्या होता है।
अनुष्का शर्मा ने 20 फरवरी को अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए फैंस को जानकारी दी कि वह दूसरी बार मां बन गई हैं। उन्होंने पांच दिन पहले यानि 15 फरवरी 2024 को अपने बेटे को जन्म दिया था। इसके साथ साथ कपल ने ये भी रिवील कर दिया कि उन्होंने अपने लाडले का नाम क्या रखा है।
अकाय का मतलब क्या होता है?
आपको बता दें कि अकाय नाम संस्कृत भाषा से लिया गया है। इसका मतलब है जिसका ‘कोई आकार नहीं होता या जिसे नष्ट नहीं किया जा सकता’। अकाय का मतलब 'निराकार' होता है यानि जो बिना शरीर या काया के हो। इसके अलावा, अकाय का तुर्की में भी एक मतलब होता है। तुर्की मूल के इस नाम का अर्थ है ‘चमकता हुआ चांद या पूर्णिमा वाला चांद’। बता दें कि तुर्की में ये नाम काफी लोकप्रिय है जो लड़का और लड़की दोनों का होता है।
विराट-अनुष्का के नाम से जुड़े हैं उनके बच्चों के नाम?
जैसे ही कपल ने अनाउंस किया कि उनकी दूसरी संतान का नाम अकाय है, वैसे ही फैंस ने इसके तरह-तरह के मतलब निकालने शुरू कर दिए हैं। फैंस ने ये भी नोटिस किया कि कैसे विराट और अनुष्का ने अपने दोनों बच्चों के नाम अपने जैसे रखे हैं। जहां विराट और उनकी बेटी वामिका के initials मिल रहे हैं, वहीं अनुष्का के initials उनके बेटे अकाय से मिल रहे हैं।
Advertisement
अकाय को फैंस ने बताया ‘प्रिंस कोहली’
इस बीच, किंग कोहली के फैंस ने उनके बेटे को प्रिंस कोहली का नाम देना शुरू कर दिया है। अभी अकाय को पैदा हुए पांच ही दिन हुए हैं कि उनके चाहनेवालों ने उनके लिए सोशल मीडिया पर हजारों फैन पेज भी बना डाले। इतना ही नहीं, फैंस ने विराट और अकाय की कई सारी AI तस्वीरें भी बनाई हैं जो सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रही हैं।
ये भी पढ़ेंः Akaay Kohli: पैदा होते ही छा गए विराट के लाडले, बने ढेरो फैन अकाउंट; लोग बोले- लगता है डीविलियर्स…
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 21 February 2024 at 13:42 IST