अपडेटेड 22 March 2024 at 13:13 IST
Triptii Dimri: बिना मेकअप जब रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग शॉपिंग करती दिखीं एक्ट्रेस, छुपा लिया मुंह | VIDEO
Triptii Dimri Sam Merchant: तृप्ति डिमरी को हाल ही में रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट के साथ शॉपिंग करते देखा गया।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Triptii Dimri Sam Merchant: ‘लैला मजनू’ से शुरुआत करने वाली तृप्ति डिमरी को शोहरत का असली स्वाद ‘एनिमल’ में अपने छोटे से रोल के बाद चखने को मिला। रणबीर कपूर की फिल्म में कैमियो कर वह रातों-रात मशहूर हो गईं। इतना ही नहीं, अब तो उन्हें सोशल मीडिया पर नेशनल क्रश भी कहा जा रहा है। हालांकि, क्या आपको पता है कि उनकी रियल लाइफ में कौन उनके लिए खास है।
तृप्ति डिमरी इन दिनों अपनी नई नई पॉपुलैरिटी को जमकर एंजॉय कर रही हैं। वह एक के बाद एक फिल्में साइन कर रही हैं और उनकी फैन फॉलोइंग में भी काफी इजाफा देखने को मिल रहा है। इस बीच, हाल ही में उन्हें उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट किया गया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
तृप्ति डिमरी हुईं रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग स्पॉट
सोशल मीडिया पर फैंस को बुलबुल फेम एक्ट्रेस का एक अलग अंदाज देखने को मिला। वह अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट के साथ शॉपिंग करती नजर आईं जिसका वीडियो सामने आया है। इस दौरान, एक्ट्रेस काफी कैजुअल लुक में देखी गईं। उन्होंने ग्रीन कलर की टॉप के साथ नीचे ब्लैक कलर के जॉगर्स पहने हुए थे। वहीं सैम ने पिंक टी-शर्ट और डेनिम जींस पहनी थी।
दोनों को मुंबई में एक मार्ट से बाहर आते देखा गया। जैसे ही एक्ट्रेस ने पैपराजी को देखा तो वह शर्माने लगीं। वह अपना मुंह छिपाती भी दिखाई दीं। तृप्ति डिमरी को इस तरह देख उनके रूमर्ड पार्टनर भी मुस्कुराने लगते हैं। फिर दोनों आपस में कुछ बातचीत करते हैं।
Advertisement
अनुष्का शर्मा के भाई को डेट कर रही थीं तृप्ति डिमरी?
अफवाहें तो ऐसी भी थीं कि कला स्टार पहले अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा संग रिलेशनशिप में थीं। हालांकि, बाद में दोनों का कथित तौर पर ब्रेकअप हो गया। अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तृप्ति डिमरी मॉडल से बिजनेसमैन बने सैम मर्चेंट को डेट कर रही हैं। तृप्ति और सैम की डेटिंग की अफवाहें तब उड़ने लगी थीं जब एक्ट्रेस के एक दोस्त की शादी से रूमर्ड कपल की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 22 March 2024 at 13:07 IST