अपडेटेड 26 July 2024 at 10:36 IST
Kargil Vijay Diwas: देशभक्ति के रंग में डूबो देंगे ये शानदार गाने, सुनते ही आ जाएगी वीरों की याद
Songs For Kargil Vijay Diwas: आज देश 25वां कारगिल दिवस मना रहा है। इस मौके पर आप बॉलीवुड के ये टॉप देशभक्ति से प्रेरित गाने सुन सकते हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Kargil Vijay Diwas: भारत के लिए आज यानी शुक्रवार, 26 जुलाई का दिन बेहद खास है। मई साल 1999 में भारतीय जवानों ने पाकिस्तान की सेना को खदेड़ा था। ये भारत-पाकिस्तान के बीच ये युद्ध कश्मीर में लड़ा गया था। जिसमें भारत की जीत हुई थी। इसी जीत का जश्न हर साल 26 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन को कारगिल विजय दिवस कहा जाता है।
आज के दिन देश का हर नागरिक देशभक्ति के रंग में डूबा होता है। लोग कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। कारगिल विजय दिवस के मौके पर लोग सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे को शुभकामना संदेश भेज रहे हैं। वहीं, अगर आप भी देशभक्ति के रंग से खुद को सराबोर करना चाहते हैं तो आप बॉलीवुड के कुछ गाने आज के दिन जरूर सुन सकते हैं।
ये गाने आपको शहीदों की याद तो दिलाएंगे ही साथ ही इन्हें सुनाकर आपके दिल में देश के प्रति प्रेम और बढ़ जाएगा। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं कि विजय दिवस के खास मौके पर आप कौन-कौन से गाने सुन सकते हैं।
कारगिल विजय दिवस पर सुनें ये गाने (Songs For Kargil Vijay Diwas)
ऐ मेरे वतन के लोगों...
Advertisement
कारगिल दिवस के मौके पर आप प्रसिद्ध दिवंगत सिंगर लता मंगेशकर का गाना 'ऐ मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी...' सुन सकते हैं। ये गाना एवरग्रीन है। इस गाने को सुनते ही आपकी आंखें नम हो जाएंगी और देश के प्रति प्रेम और बढ़ जाएगा।
'दिल दिया है जान भी देंगे...
Advertisement
साल 1986 में आई फिल्म 'कर्मा' का गाना 'दिल दिया है जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए' एक बेहतरीन देशभक्ति ट्रैक है। इसे सुनते ही आपको शहीद वीर जवानों की याद आ जाएगी। इस गाने को सिंगर कविता कृष्णमूर्ति और मोहम्मद अजीज ने अपनी सुरीली आवाज से नवाजा है। इस गाने को आप आज के दिन जरूर सुन सकते हैं।
फिर भी दिल है हिंदुस्तानी…
फिल्म 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' का टाइटल सॉन्ग आपको बेहद पसंद आएगा। कारगिल विजय दिवस के मौके पर आपको ये गाना जरूर सुनना चाहिए। ये गाना देशभक्ति जगाने वाले गानों की टॉप लिस्ट में शामिल है।
ये देश है वीर जवानों का…
साल 1957 में आई फिल्म 'नया दौर' का गाना 'ये देश है वीर जवानों का...' आज भी सुना जाता है। इस गाने को मोहम्मद रफी साहब ने अपनी आवाज दी है। आज के दिन ये गाना आपको जरूर सुनना चाहिए।
ऐसा देश है मेरा…
आज के दिन आप फिल्म 'वीर-जारा' का गाना 'ऐसा देश है मेरा' भी सुन सकते हैं। ये गाना आपके दिल में देश के प्रति प्रेम भावना को जगाने का काम करेगा। इस गाने को दिवंगत सिंगर लता मंगेशकर और उदित नारायण ने अपनी आवाज से सजाया है।
संदेशे आते हैं…
'संदेशे आते हैं, हमें तड़पाते हैं...' ये गीत फिल्म 'बॉर्डर' का है। इस गाने को सुनते हैं आपकी आंखें नम हो जाएंगी। इस गीत में वीर जवानों देशभक्ति और उनकी जिंदगी को दिखाया गया है। आज के दिन ये गाना सुनना तो बनता है।
रंग दे बसंती चोला...
'शहीद भगत सिंह' फिल्म का ये गाना 'रंग दे बसंती चोला...' आपको जरूर सुनना चाहिए। इसे सुनकर आपको वीर शहीदों की याद आ जाएगी। आप इस गाने को सुनकर देशभक्ति के रंग में डूब जाएंगे।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 26 July 2024 at 10:36 IST