तिब्बत से आई एक्ट्रेस ने सालों तक किया था बॉलीवुड पर राज, बचपन में हो गया था धर्म परिवर्तन, सौतेले पिता ने...
Actress Latika: हम बात कर रहे हैं कि मशहूर एक्ट्रेस लतिका की जिन्होंने अपने करियर में राज कपूर और दिलीप कुमार जैसे लीजेंड्री कलाकारों के साथ काम किया था।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Actress Latika: हिंदी सिनेमा एक ऐसी फिल्म इंडस्ट्री है जिसने हर धर्म और राष्ट्रीयता के लोगों को अपना हुनर दिखाने और किस्मत आजमाने का मौका दिया है। क्या आपको पता है कि एक समय पर बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज करने वाली एक खूबसूरत अदाकारा भारत नहीं, बल्कि तिब्बत से ताल्लुक रखती थीं।
हम बात कर रहे हैं कि 50 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस लतिका की जिन्होंने अपने करियर में राज कपूर और दिलीप कुमार जैसे लीजेंड्री कलाकारों के साथ काम किया था। हालांकि, कॉमिक एक्टर गोप से लव मैरिज करने के बाद उन्होंने ग्लैमर से चकाचौंध फिल्मों की दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था।
तिब्बत से आई एक्ट्रेस ने किया था बॉलीवुड पर राज
लतिका का असली नाम हूंगू लामू था और वो जन्म से बौद्ध थीं। उनके पिता ऑस्ट्रेलियाई मूल के थे और मां तिब्बती थी। 1924 में लतिका पैदा हुई थीं। खबरों की माने तो, उनके पिता दार्जिलिंग के महाराजा के अस्तबल में घोड़ों को ट्रेन करते थे। लतिका की उम्र काफी कम थी जब उनके पिता का देहांत हो गया। उसके बाद उनकी मां ने दूसरी शादी कर ली और लतिका को पढ़ाई के लिए कलिमपोंग में अनाथ लड़कियों के स्कूल में भेज दिया था।
ऐसा कहा जाता है कि लतिका का बचपन में ही धर्म परिवर्तन करा दिया गया था। उनका धर्म स्कूल में बदला था। दरअसल, उनकी मां ने पढ़ाई के लिए उन्हें जिस स्कूल में भेजा था, वो स्कॉटिश मिशनरी था जहां केवल ईसाई धर्म के बच्चे ही पढ़ सकते थे। तभी लतिका का कथित तौर पर धर्म परिवर्तन कराकर उन्हें ईसाई बनाया गया था।
Advertisement
सौतेले पिता के साथ आईं मुंबई
लतिका अपने सौतेले पिता के साथ पहली बार मुंबई आई थीं। वो इंजीनियर थे जिनका मुंबई ट्रांसफर हो गया था। मुंबई में उनकी मुलाकात एक कथक डांसर से हुई जो उनके पड़ोस में रहती थी। वो लतिका को मिनर्वा स्टूडियो लेकर गई जहां सोहराब मोदी की नजर उनपर पड़ी। तभी मोदी ने उन्हें 1944 की फिल्म ‘परख’ में काम करने का मौका दिया।
परख से लतिका का फिल्मी करियर शुरू हो गया। आपको बता दें कि सोहराब मोदी ने ही उन्हें लतिका नाम दिया था। अपने पांच साल के करियर में लतिका ने ‘डॉ. कुमार’, ‘लाट साहब’, ‘शांति’, ‘जुगनू’, ‘चलते चलते’, ‘जंजीर’, ‘गोपीनाथ’ और ‘मंजूर’ जैसी फिल्मों में काम किया था और काफी कम समय में अच्छी खासी पहचान हासिल कर ली थी।