अपडेटेड 26 December 2023 at 11:37 IST

क्रिसमस लंच में एक साथ दिखी कपूर परिवार की तीन पीढ़ियां, करीना नहीं हुईं शामिल!

कपूर खानदान का इस साल का क्रिसमस लंच बेहद खास रहा, क्योंकि इस परिवार की तीन पीढ़ियां एक साथ नजर आईं, लेकिन इस बीच करीना नदारद रहीं।

Follow : Google News Icon  
Christmas
क्रिसमस के मौके पर कपूर परिवार | Image: navyananda instagram

Kapoor Family Christmas Lunch: दुनियाभर में क्रिसमस सेलिब्रेशन की धूम देखने को मिल रही है। इस मौके पर आम से लेकर बॉलीवुड के सितारों तक सभी जश्न में डूबे नजर आए। वहीं हर साल की तरह इस बार भी कपूर खानदान ने पारंपरिक क्रिसमस लंच का आयोजन किया जिसमें स्टार जोड़ी रणबीर और आलिया के साथ इंडस्ट्री के कई लोग शामिल हुए। लंच पार्टी में कपूर खानदान की तीन पीढ़ियां एक साथ नजर आईं। जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आईं है,  लेकिन इन फोटोज में करीना कपूर नदारद दिखाई दीं।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • क्रिसमस सेलिब्रेशन को खूब एंजॉय कर रहे हैं सेलेब्स
  • कपूर खानदान में दिखी क्रिसमस की धूम
  • कपूर खानदान की तीन पीढ़ियों में करीना रहीं गायब

एक फ्रेम में दिखी कपूर खानदान की 3 पीढ़ियां

कपूर खानदान की तरफ से मुंबई के जुहू में शानदार क्रिसमस लंच ऑर्गेनाइज किया गया, लेकिन इस बार का क्रिसमस लंच बेहद खास रहा, क्योंकि इस मौके पर रणबीर-आलिया ने अपनी प्रिंसेज की पहली झलक फैंस को दिखाई। कपूर खानदान के इस सेलिब्रेशन में कई सितारों के साथ अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली भी शामिल रही, जिन्होंने सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। इन फोटोज में कपूर फैमिली की 3 पीढ़ियां एक साथ नजर आईं, लेकिन इन पिक्चर्स में करीना कपूर कहीं भी दिखाई नहीं दी।

कपूर फैमिली के लंच से गायब रहीं करीना कपूर खान

नव्या नवेली ने कपूर खानदान के क्रिसमस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं, जिसमें उन्हें कपूर फैमिली के साथ क्रिसमस का जश्न मनाते देखा जा सकता है। इस फोटो में पूरा कपूर परिवार साथ में पोज देता नजर आ रहा है। आप फोटो में रणधीर कपूर, करिश्मा कपूर, आलिया भट्ट और आदर जैन सहित परिवार के ज्यादातर सदस्यों को देख सकते हैं। वहीं राहा अपनी मम्मी आलिया भट्ट की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। बस करीना कपूर खान ही इस सेलिब्रेशन से दूर नजर आईं।

Advertisement

यह भी पढ़ें… Margashirsha Purnima 2023: कब रखा जाएगा मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत? जानें शुभ मुहूर्त और नियम

क्रिसमस सेलिब्रेशन में क्यों शामिल नहीं हुईं करीना?

बता दें कि इस साल कपूर खानदान के क्रिसमस सेलिब्रेशन पर करीना कपूर के शामिल न होने के पीछे वजह यह है कि इन दिनों एक्ट्रेस पति और बच्चों संग लंदन में विंटर वेकेशन को एंजॉय कर रही हैं। 

Advertisement

यह भी पढ़ें… श्रीदेवी के साथ Hrithik Roshan की थ्रोबैक फोटो वायरल, क्या आप पहचान सकते हैं?

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 25 December 2023 at 23:26 IST