अपडेटेड 25 July 2024 at 16:30 IST

Kargil War: एक्टिंग से ब्रेक लेकर इस एक्टर ने कारगिल युद्ध में लिया था हिस्सा, घटा 20 किलो वजन और...

बॉलीवुड के एक मशहूर एक्टर हैं, जिन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान हमारी सेना का साथ दिया था।

Follow : Google News Icon  
Kargil War
कारगिल युद्ध | Image: Republic

Kargil war Victory 25th Anniversary: कारगिल युद्ध के 25 साल पूरे होने पर देशभर में इसका जश्न मनाया जा रहा है। 26 जुलाई की तारीख हमारे देश के इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों से दर्ज है। यही वह दिन था जब भारतीय सेना के जांबाजों ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को ध्वस्त कर दिया था। कारगिल युद्ध (Kargil War) में जवानों ने पाकिस्तानी सेना को धूल चटाई थीं।

कारगिल युद्ध की ढेरों कहानियां हमें अपने देश के सैनिकों की बहादुरी के बारे में बताती हैं। इनके बारे में जानकर हमें अपने जवानों पर और गर्व होता है। कारगिल की इस लड़ाई में भी कई वीरों ने अपनी जान की बाजी लगाई और तिरंगे की आन के लिए अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया था।

ये एक्टर बना था कारगिल युद्ध का हिस्सा 

बहुत कम लोग ये जानते होंगे कि बॉलीवुड ने भी कारगिल युद्ध में अपना योगदान दिया है। बॉलीवुड के एक मशहूर एक्टर हैं, जिन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान हमारी सेना का साथ दिया था।

ये एक्टर कोई और नहीं फिल्म इंडस्ट्री से लंबे समय से जुड़े नाना पाटेकर (Nana Patekar) हैं। नाना ने कई फिल्मों में दमदार और यादगार किरदार निभाकर लोगों का दिल जीतते आए हैं। उन्होंने हिंदी के साथ मराठी सिनेमा में भी काफी काम किया है।

Advertisement

हालांकि कम ही लोग नाना पाटेकर के बारे में ये जानते होंगे कि वह भारतीय प्रादेशिक सेना अफसर भी रहे हैं। जानकर आपको यह हैरानी हो सकती है कि कारगिल के युद्ध के दौरान नाना पाटेकर ने कुछ समय के लिए एक्टिंग से ब्रेक लिया है। इस दौरान वह एक मेजर के रूप में लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। इतना ही नहीं नाना ने निशानेबाज के रूप में स्टेट और नेशनल लेवल की कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और मेडल भी जीते हुए थे।

साझा किया था अनुभव

कुछ समय पहले नाना पाटेकर ने इससे जुड़ा अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा था कि तब रक्षा मंत्री फर्नांडिस साहब थे। हम युद्ध में जाना चाहते थे। युद्ध के दौरान हमने फोन किया और कहा कि हमें वॉर में जाना है। इस पर हमें वहां से बोला गया कि आप सिविलियन हैं, इसलिए नहीं जा सकते।

Advertisement

उन्होंने कहा कि फर्नाडिस साहब हमको जानते थे। उन्होंने पूछा कि कब जाना है। मैंने कहा, अभी जाना है। तब मैं चला गया कारगिल युद्ध में हिस्सा लेने।

नाना ने बताया था कि मैं क्विक रिएक्शन टीम का सदस्य बना था। देश के लिए हम इतना कुछ तो हम कर सकते हैं। उन्होंने कहा था कि हमारा सबसे बड़ा हथियार बोफोर्स या AK 47 नहीं, हमारे जवान हैं।

‘76 से 56 किलो हो गया था वजन’

नाना ने इस दौरान यह भी बताया कि किस तरह युद्ध के दौरान उनका 20 किलो वजन घट गया था। उन्होंने बताया था कि जब मैं युद्ध में गया था, तब मेरा वजन 76 किलो था और जब वहां से आया तब 56 किलो हो गया। दो महीने के अंदर हड्डी पसली कम हो गए। लेकिन उनका कहना था कि देश के लिए यह सब करके उन्हें बेहद खुशी मिली थीं।

यह भी पढ़ें: करगिल दिवस पर शहीद की पत्नी को किया जाएगा सम्मानित, लाइट शो के जरिए युद्ध का मंजर दोहराएगी सेना
 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 25 July 2024 at 16:30 IST