अपडेटेड 16 January 2025 at 17:20 IST

छोटे बेटे जेह के कमरे में घुसा था चोर, सैफ-करीना दूसरे रूम में; तभी आई चीखने की आवाज फिर... हमले की पूरी कहानी आई सामने

जब हमला हुआ सैफ के साथ करीना कपूर और उनके बच्चे तैमूर और जेह भी उनके साथ घर में थे। छोटे बेटे जेह के कमरे में चोर घुसा था। हमले की पूरी कहानी सामने आ गई है।

Follow : Google News Icon  
saif kareena with kids
सैफ अली खान पर हमले की पूरी कहानी | Image: Instagram

Saif Ali Khan Attack News: चाकू से हमले के बाद सैफ अली खान की सर्जरी सफल हो गई। डॉक्टर ने बताया कि एक्टर की हालत फिलहाल स्थिर है। वह खतरे से बाहर हैं। सैफ के रीढ़ की हड्डी में चाकू घुसने के चलते चोटें आई थीं। चाकू निकालने के लिए उनकी सर्जरी की गई।

देर रात एक अज्ञात शख्स चोरी के इरादे में घर में घुसा था। सैफ अली खान उससे भिड़ गए और चोर ने सैफ पर चाकू से कई हमले किए। जिस वक्त यह हमला हुआ सैफ की पत्नी और एक्ट्रेस करीना कपूर और उनके बच्चे तैमूर और जेह भी उनके साथ घर में थे। छोटे बेटे जेह के कमरे में चोर घुसा था। हमले की पूरी कहानी सामने आ गई है।

जेह के कमरे में हलचल से जागे सैफ

जानकारी के मुताबिक जिस वक्त यह घटना घटी करीना कपूर खान और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सैफ घर पर ही थे। सभी सो रहे थे। इस दौरान देर रात 2 बजे के आसपास अचानक छोटे बेटे जेह के कमरे में हलचल हुई, जिससे सैफ जाग गए।

हलचल होने पर एक्टर कमरे के अंदर गए और उन्‍होंने देखा कि हमलावर उनकी नौकरानी पर चाकू से हमला कर रहा है। यह देखकर सैफ अज्ञात शख्स से भिड़ गए। मीडिया रिपोर्ट्स बता रही हैं कि सैफ पर हमलवार ने चाकू से एक-दो बार नहीं बल्कि 6 बार वार किया। हमले में सैफ को गंभीर चोटें लगी, जिसके चलते उनकी सर्जरी की गई।

Advertisement

सर्जरी के बाद कैसी है सैफ की हालत?

सर्जरी के बाद सैफ अली खान की हेल्थ अपडेट देते हुए लीलावती अस्पताल के डॉ नितिन डांगे ने बताया, "सैफ अली खान को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर हमला करने के बाद सुबह 2 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रीढ़ की हड्डी में चाकू घुसने के कारण उन्हें चोटें आईं। चाकू निकालने के लिए सर्जरी की गई। अब उनकी हालत पूरी तरह से स्थिर है। उनकी हालत में सुधार हो रहा है और वे खतरे से बाहर हैं।"

चोर ने आग से बचने वाली सीढ़ी का इस्तेमाल किया- पुलिस

वहीं मुंबई पुलिस के जोन 9 के DCP दीक्षित गेदम ने बताया कि शख्स में घर में घुसने के लिए आग से बचने वाली सीढ़ी का इस्तेमाल किया। यह चोरी का प्रयास प्रतीत होता है। हम आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए काम कर रहे हैं। 10 जांच टीमें मामले पर काम कर रही हैं। बांद्रा पुलिस स्टेशन में अपराध दर्ज किया गया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan: मुंबई का बांद्रा इलाका, कंगना पड़ोसी, हाई सिक्योरिटी जोन... फिर कैसे घुसा चोर; हमले के पीछ कोई साजिश तो नहीं?

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 16 January 2025 at 14:39 IST