अपडेटेड 1 September 2021 at 16:04 IST

इन स्टार की पत्नियां है बड़ी बिजनेस वूमेन, अपने काम से बनाई पहचान

हम उन 5 बी-टाउन अभिनेत्रियों की बात करेंगे, जिन्होंने फिल्मों के साथ अपना व्यवसाय स्थापित किया और खुद को साबित किया है।

Follow : Google News Icon  
pc: Instagram
pc: Instagram | Image: self

कभी एक जमाना ऐसा था कि जब बॉलीवुड में सिर्फ हीरो का ही राज हुआ करता था, अभिनेत्रियों के लिए वो दौर एक सीमित समय तक निर्धारित होता था, जिसमें वह अपनी कला को दिखा सकती थी। लेकिन आज इंडस्ट्री में ऐसी कई प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि बिजनेस स्टार्ट-अप से भी अपना नाम बनाया हैं।

आज हम बात करेगें बॉलीवुड की कुछ टॉप लिस्टेड अभिनेत्रियों की जो आज के वक्त बेहद सफल बिजनेस वुमन हैं। ये अभिनेत्रियां फिल्मों में फैंस का मनोरंजन करने के अलावा अपना खुद का व्यवसाय भी चलाती हैं। तो आइए हम उन 5 बी-टाउन अभिनेत्रियों की बात करेंगे, जिन्होंने फिल्मों के साथ अपना व्यवसाय स्थापित किया और खुद को साबित किया है।

1. दीपिका पादुकोण

दीपिका की खुद की एक ऑनलाइन वेबसाइट है जहां वह अपने क्लोसेट में कलेक्ट कपड़ों को ऑनलाइन बेचती हैं। बता दें कि दीपिका इस ऑनलाइन क्लोसेट में अपना खुद का कपड़ों का लेबल शुरू किया है जो कि Myntra के टॉप ब्रांडों में से एक है। ये लेबल “ऑल अबाउट यू” के नाम से एक निजी फैशन लेबल है जिसे दिवा (दीपिका ) द्वारा लॉन्च किया गया था। अभिनेत्री दीपिका, मानसिक स्वास्थ्य का समर्थन करने के लिए अपना फाउंडेशन - लिव, लव, लाफ भी चलाती हैं। इसके अलावा दीपिका कई स्टार्ट-अप बिज़नेस में भी निवेश करती रहती हैं जैसे एपिगामिया - एक दही ब्रांड, पर्पल-ब्यूटी ब्रांड। वहीं दीपिका का, का प्रोडक्शन (Ka productions) नाम से प्रोडक्शन हाउस भी है।

2. प्रियंका चोपड़ा

बात करें प्रियंका चोपड़ा की तो अभिनेत्री ने बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि पुरे विश्व में खूद की एक अलग पहचान से जानी जाती है। एक ग्लोबल सुपरस्टार और एक गायिका होने के अलावा उन्होंने हाल ही में अपनी हेयर केयर लाइन - एनोमली लॉन्च की है। इसे सभी के लिए किफायती बनाते हुए, उनके हेयरकेयर ब्रांड ने इसकी शुरुआत की। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा का एक प्रोडक्शन हाउस भी है जिसका नाम पर्पल पेबल पिक्चर्स है जो की इंडस्ट्री में लंबे समय से कायम हैं। इतने व्यवसाय करने के साथ, प्रियंका ने अभी-भी अपनी आत्मकथा - अनफिनिश्ड भी लॉन्च की है और यह पहले से ही नंबर 1 पर है।

Advertisement

3. ट्विंकल खन्ना

ट्विंकल का फिल्म इंडस्ट्री में करियर ज्यादा समय नहीं था, लेकिन इंडस्ट्री ने उन्हें कभी  ऊंची उड़ान भरने से नहीं रोका। ट्विंकल खिलाड़ी अक्षय कुमार की पत्नी और दो बच्चों की मां होने के अलावा और भी कई कामों में व्यस्त रहती है। बता दें कि ट्विंकल एक लेखिका है और अब तक वह 3 पुस्तकें लिख चुकी है इसके अलावा, वह ट्वीक इंडिया नामक एक डिजिटल मीडिया कंपनी की फाउंडर हैं। साल 2016 में उनका प्रोडक्शन हाउस था, जिसका नाम मिसेज फनीबोन्स जिसने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म पैडमैन का निर्माण किया था। यही नहीं, वह एक प्रतिभाशाली इंटीरियर डिजाइनर भी हैं और मुंबई में गुरलीन और मनचंदा के नाम से उनके डिजाइन स्टोर हैं।

4. गौरी खान

गौरी को हमेशा से ही इंटीरियर्स का शौक रहा है लेकिन उनका परिवार सबसे पहले आया। गौरी अब एक सफल इंटीरियर डिजाइनर है, उन्होंने वरुण धवन और रणबीर कपूर के घरों के साथ-साथ प्रमुख कार्यालयों को भी डिजाइन किया है।

Advertisement

इसे भी पढे़ं : Bhoot Police: फिल्म के रोमांटिक गाने का टीजर रिलीज, पहली बार दिखी अर्जुन-यामी की जबरदस्त केमिस्ट्री

Published By : Priya Gandhi

पब्लिश्ड 1 September 2021 at 16:04 IST