अपडेटेड 31 October 2021 at 18:04 IST
श्रद्धा कपूर और भुवन बाम की जोड़ी ने ‘Kill Chori’ से यूट्यूब पर मचाया धमाल, #1 पर ट्रेंड हुआ गाना
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और यूट्यूब सुपरस्टार भुवन बाम के नए गाने का म्यूजिक वीडियो रिलीज हो चुका है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और यूट्यूब सुपरस्टार भुवन बाम (Bhuvan Bam) के नए गाने का म्यूजिक वीडियो रिलीज हो चुका है। 'KILL CHORI' नाम के इस नए सॉन्ग के साथ दोनों की जोड़ी इंटरनेट पर छा गई है। फैंस को ये गाना काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि ‘किल छोरी’ के साथ भुवन बाम पहली बार इस खूबसूरत अदाकारा के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। श्रद्धा ने कुछ दिनों पहले ही भुवन के साथ एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। जिसके बाद फैंस जोड़ी को साथ में देखने के लिए बेचैन थे।
म्यूजिक वीडियो रिलीज होने की जानकारी खुद श्रद्धा कपूर ने दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर म्यूजिक वीडियो का छोटा सा क्लिप शेयर किया है। वीडियो में दोनों कुछ गेम प्लान डिस्कस करते हैं, और साथ में डांस भी करते हैं। बाम और क्यूट श्रद्धा की जोड़ी बड़ी ही कमाल की नजर आ रही हैं। म्यूजिक वीडियो रिलीज होने के बाद ये यूट्यूब पर #1 पर ट्रेंड कर रहा हैं। इस सॉन्ग की हर ओर वाहवाही हो रही है।
Advertisement
‘किल छोरी’ ने सिर्फ 24 घंटे में 24 मिलियन से अधिक व्यूज कमा चुके हैं। श्रद्धा कपूर और यूट्यूब सुपरस्टार की जोड़ी ने यूट्यूब पर भी धमाल मचा दिया है। लगातार नंबर पर वन पर बने इस गाने को को सचिन ने कम्पोज किया है। गाने में अश किंग और निकिता गांधी ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। इस गाने को फ्री फायर इंडिया ऑफिसियल के चैनल पर अपलोड किया गया है। दर्शक भर-भर के गाने पर कमेंट कमेंट्स और प्यार लूटा रहे हैं।
ये भी पढ़ें : करीना कपूर ने शेयर की तैमूर की अनदेखी तस्वीर; करिश्मा कपूर, प्रियंका चोपड़ा समेत कई सितारों ने किया कमेंट
Advertisement
Published By : Nisha Bharti
पब्लिश्ड 31 October 2021 at 18:04 IST