अपडेटेड 2 May 2023 at 22:21 IST

किन लड़कियों की 'सच्ची' कहानी है The Kerela Story? मेकर्स का दावा- एक अफगानिस्तान की जेल में बंद

The Kerela Story के मेकर्स ने दावा किया है कि यह फिल्म सत्य घटनाओं पर आधारित है। जिन लड़कियों की कहानी फिल्म में दिखाई गई है, उनमें से एक आज भी अफगानिस्तान की जेल में बंद है।

Follow : Google News Icon  
The Kerela Story Poster
The Kerela Story Poster | Image: self

The Kerela Story is real: इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर टीवी और अखबारों तक हर जगह फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ की चर्चा हो रही है। यह फिल्म इसी हफ्ते 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। मेकर्स दावा कर रहे हैं कि यह फिल्म सत्य घटनाओं पर आधारित है। फिल्म में लव जिहाद, आतंकी संगठन और धर्म परिवर्तन जैसे मुद्दों को दर्शाया गया है। 

मंगलवार, 2 मई को JNU में फिल्म की स्क्रीनिंग आयोजित की गई। निर्देशक सुदीप्तो सेन, निर्माता विपुल शाह और लीड रोल प्ले कर रहीं अदा शर्मा ने स्क्रीनिंग के बाद स्टूडेंट्स से बातचीत की। इस दौरान मेकर्स ने बताया कि फिल्म में अदा शर्मा शालिनी उन्नीकृष्णन का कैरेक्टर प्ले कर रही हैं। 

अफगानिस्तान की जेल में बंद है शालिनी

शालिनी उन्नीकृष्णन केरल में एक हिंदू परिवार से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन उसका धर्म परिवर्तन करा दिया जाता है। इस्लाम धर्म कबूल करने के शालिनी का नाम बदलकर फातिमा रख दिया जाता है और उसे ISIS की ओर धकेलने की कोशिश की जाती है। मेकर्स ने जेएनयू में बातचीत के दौरान बताया कि शालिनी आज भी जिंदा है और अफगानिस्तान की जेल में बंद हैं।

एक की हुई मौत तो एक हैं अंडरग्राउंड

इसके अलावा अन्य दो लड़कियों के बारे में भी मेकर्स ने बताया। एक लड़की जो साधारण परिवार से और गांव से ताल्लुक रखती हैं, उसे मार दिया जाता है। लड़की का नाम गीतांजलि था। लड़की के माता-पिता को लगता है कि जिन लोगों ने उनकी बेटी को मारा है,उन्हें सजा मिलेगी और इस तरह बेटी को न्याय मिलेगा। वहीं तीसरी लड़की आज भी अंडरग्राउंड है। वह कहां है, इस बारे में कोई नहीं जानता। काफी समय से उसे ढूंढने की कोशिश जारी है, लेकिन कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है। 

Advertisement

फिल्म बनाने में आई कई मुश्किलें

फिल्म मेकर्स के मुताबिक इस घिनौने खेल का शिकार 32 हजार लड़कियों को बनाया जा चुका है। लव जिहाद में फंसाकर उन्हें आतंकवादी संगठनों का हिस्सा बनने के लिए भेज दिया जाता है। इसके अलावा मेकर्स ने यह भी बताया कि फिल्म बनाने के दौरान उन्हें किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ा। उनके ऊपर कई हमले भी हुए, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

यह भी पढ़ें- JNU में हुई The Kerala Story की स्क्रीनिंग, अदा शर्मा बोलीं- लड़कियों की आपबीती और 7 साल के रिसर्च पर बनी फिल्म

Advertisement

देश की सभी जनता को फिल्म दिखाना है लक्ष्य

निर्देशक सुदीप्तो सेन ने कहा कि वह देश की सभी जनता को यह फिल्म दिखाना चाहते हैं। निर्माता विपुल शाह ने सारा पैसा फिल्म में लगा दिया है और अब टीम के पास फिल्म के प्रमोशन के लिए भी बजट नहीं है। एक ओर जहां दर्शक इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर कुछ संगठन फिल्म पर रोक लगाने की बात भी कर रहे हैं। सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया है। 

यह भी पढ़ें-मंदिर जाने वाली शालिनी कैसे बन गई फातिमा? The Kerala Story के ये 4 सीन्स किसी को भी हिला देंगे 

Published By : Mohit Jain

पब्लिश्ड 2 May 2023 at 22:14 IST