The Kerala Story 2 Box Office: नहीं थम रही 'द केरल स्टोरी 2' की रफ्तार, एक हफ्ते में 20 करोड़ पार, 7वें दिन कितने कमाए?

The Kerala Story 2 Day 7 Box Office Collection: विवादित फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' का आज बड़े पर्दे पर सातवां दिन है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि 7वें दिन इसने कितना कलेक्शन किया है।

Follow : Google News Icon  
The Kerala Story 2 Box Office:
The Kerala Story 2 Box Office: | Image: youtube

The Kerala Story 2 Day 7 Box Office Collection: फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' को थिएटर में लगे सात दिन पूरे हो चुके हैं। इन सात दिनों में फिल्म ने न केवल 20 करोड़ रुपये का आंकड़ पार कर दिया है, बल्कि अपना आधे से भी ज्यादा बजट कवर कर लिया है।

कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' ने आंशिक रिलीज के बीच बॉक्स ऑफिस पर बड़ी धीमी शुरुआत की थी। ये 27 फरवरी की शाम को गिने-चुने स्क्रीन्स पर रिलीज गई और पहले दिन केवल 75 लाख रुपये का ओपनिंग कलेक्शन किया। हालांकि, दूसरे दिन इसने रफ्तार पकड़ ली और सफलता के करीब पहुंच गई है।

'द केरल स्टोरी 2' ने डे 7 पर कितने कमाए?

उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा अभिनीत फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' रिलीज के पहले से ही सुर्खियों में बनी हुई है। लव जिहाद जैसा गंभीर मुद्दा उठाने वाली ये फिल्म कानूनी पचड़े में फंसने के बाद बड़ी मुश्किल से सिनेमाघरों में आ पाई है। लोगों में फिल्म देखने की बेताबी थी। इसी की बदौलत, इसने दूसरे दिन 4.65 करोड़ रुपये का धमाकेदार कलेक्शन किया और तीसरे दिन 4.75 करोड़ रुपये कमा डाले। 

फिर आया मंडे टेस्ट और इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में जाहिर तौर पर गिरावट देखी गई। 'द केरल स्टोरी 2' ने पहले मंडे यानि चौथे दिन करीब 2.5 करोड़ रुपये कमाए थे। फिर होली की छुट्टी का फिल्म को भरपूर फायदा मिला और इसने पांचवें दिन चार करोड़ रुपये की कमाई कर डाली। छठे दिन इसने 3.5 करोड़ रुपये कमाए थे। आज सातवां दिन है और आज 'द केरल स्टोरी 2' की कमाई में हल्की सी गिरावट देखी गई। Sacnilk के अर्ली ट्रेंड की माने तो, 'द केरल स्टोरी 2' ने डे 7 पर लगभग 2.19 करोड़ रुपये की कमाई की है।

Advertisement

'द केरल स्टोरी 2' होगी 2026 की दूसरी हिट बॉलीवुड फिल्म?

अब सात दिनों के बाद 'द केरल स्टोरी 2' का भारत में कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 22.34 करोड़ रुपये हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, फिल्म का बजट कथित तौर पर 28 करोड़ रुपये है। ऐसे में ये बजट का 75% पार कर चुकी है और इसी रफ्तार में आगे बढ़ती रही तो 2026 की दूसरी हिट बॉलीवुड फिल्म भी बन सकती है। साल की पहली सफल बॉलीवुड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ है।

ये भी पढ़ेंः The Kerala Story 2 Box Office: विवादों के बीच जबरदस्त कमाई कर रही 'द केरल स्टोरी 2', दूसरे दिन हुई नोटों की बारिश

Advertisement
Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड