अपडेटेड 5 August 2024 at 11:01 IST
पेरिस ओलंपिक में पति मैथियास संग हॉकी खेलती नजर आईं तापसी, येलो साड़ी में दिखाया जलवा
Taapsee Pannu: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू पेरिस ओलंपिक 2024 से भारत लौट आई हैं। आखिरी दिन उन्होंने अपने पति मैथियास बो के साथ हॉकी खेली थी।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Taapsee Pannu: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ओलंपिक 2024 के लिए पेरिस गई थीं जहां उनके पति मैथियास बो (Mathias Boe) इंडियन बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के कोच थे। अब एक्ट्रेस ने पेरिस से अपनी कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह येलो साड़ी में हॉकी खेलती नजर आ रही हैं।
तापसी पन्नू अपनी बहन शगुन के साथ पेरिस में अपने पति को चीयर करने के लिए पहुंची थीं। वहां पन्नू सिस्टर्स ने जमकर एंजॉय किया। हसीन दिलरुबा फेम एक्ट्रेस ने पेरिस को अलविदा कह दिया है और जाते जाते अपनी यादें शहर में छोड़ गई हैं।
पेरिस ओलंपिक में हॉकी खेलती दिखीं तापसी पन्नू
तापसी पन्नू ने पेरिस में अपने आखिरी दिन भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) के सेमिफाइनल में पहुंचने का जश्न मनाया था। उन्होंने इस दिन येलो साड़ी को बड़े हटके अंदाज में पहना। उन्होंने अपनी ब्लैक एंड वाइट टॉप के साथ येलो साड़ी को स्टाइल किया। इसकी एक झलक दिखाते हुए उन्होंने कई सारी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। उन्होंने अपनी इस पेरिस ट्रिप को लाइफटाइम का एक्सपीरियंस बताया।
इसके अलावा तापसी पन्नू ने ये भी खुलासा किया है कि वो भारत लौट क्यों रही हैं। दरअसल, उनकी इस महीने दो फिल्में ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ और ‘खेल खेल में’ रिलीज हो रही है। उन्हें इन दोनों फिल्मों का प्रमोशन करना है इसलिए वो वापस आ चुकी हैं।
Advertisement
तापसी पन्नू ने पति मैथियास बो संग शेयर की तस्वीरें
तापसी ने अपने पति मैथियास बो के साथ हॉकी खेली जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- “ओलंपिक में यह कितना शानदार उज्ज्वल दिन था। और पेरिस से रवाना होने से पहले कितना फन गेम खेला। पेरिस में लगभग एक हफ्ते तक गेम देखना सचमुच में जिंदगी भर का अनुभव था। अब काम पर वापस जा रही हूं क्योंकि मेरी लगभग दो साल की मेहनत जल्द ही रिलीज हो रही है। बैक टू बैक हसीन दो खेल खेल रही है। साइन आउट”।
ये भी पढ़ेंः गर्लफ्रेंड को लेकर भारत लौटा दूसरा पति तो थाने पहुंचीं दलजीत, मुंबई पुलिस के पास कराई FIR
एंटरटेनमेंट न्यूज़ | एंटरटेनमेंट न्यूज़ हिंदी | बॉलीवुड न्यूज़ | Entertainment News in Hindi | Republic Bharat
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 5 August 2024 at 10:46 IST