'नाभि पर फोकस, पैडेड ब्रा पहनने को...', जब तापसी पन्नू ने खोली थी पोल, जान्हवी कपूर की पेड्डी कंट्रोवर्सी के बीच सुर्खियों में पुराना बयान
Taapsee Pannu: तापसी ने कहा था कि इन सीन्स के पीछे निर्माताओं की यह सोच काम करती है कि इससे दर्शकों की फैटेंसी पूरी होती है और किरदार अधिक आकर्षक नजर आता है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Janhvi Kapoor Peddi Controversy: साउथ फिल्म 'पेद्दी' में जाह्ववी कपूर को ऑब्जेक्टिफाई करने वाले सीन्स पर विवाद बढ़ता जा रहा है। इसके लिए डायरेक्टर ने तो माफी मांग ली और कुछ सीन में बदलाव भी करने की बात कही जाती है। इस कंट्रोवर्सी पर तमाम सेलेब्स के भी रिएक्शनंस सामने आ रहे हैं। इस बीच तापसी पन्नू का एक पुराना बयान चर्चाओं में आया है, जिसमें वह साउथ फिल्मों में एक्ट्रेस को दिखाने के तरीके पर खुलकर बात रखती नजर आई थीं।
'ऐसी डिमांड रखी जाती हैं, जो अनकंफर्टेबल…'
एक पॉडकास्ट में तापसी ने बताया कि किस तरह से साउथ फिल्मों में हीरोइन के लुक्स और शारीरिक बनावट पर कई बार जरूरत से ज्यादा ध्यान दिया जाता है। उन्होंने बताया कि किस तरह एक्ट्रेसेस के सामने शूटिंग के दौरान कई बार ऐसी डिमांड रखी जाती हैं, जो उन्हें अनकंफर्टेबल महसूस कराती हैं।
तापसी ने उदाहरण देते हुए कहा था कि जैसे कई बार एक्ट्रेसेस से कहा जाता है कि वह पैडेड ब्रा पहने, जिससे उनका लुक कैमरे पर ज्यादा अट्रैक्टिव दिखे। ये बातें उनके सीधे तौर पर तो नहीं कही जाती। असिस्टेंट डायरेक्टर और स्टाइलिंग टीम के जरिए इन मांगों को एक्ट्रेस तक पहुंचाई जाता था। वहीं, कई बार मेकर्स को मनचाहा असर कैमरे पर नहीं दिखता, तो वो एक्ट्रेस को दोबारा जाकर चेंसेस करने को कहते हैं।
क्या होती है इन सीन्स के पीछे मेकर्स की सोच?
एक्ट्रेस ने यह भी बताया था कि किस तरह से साउथ फिल्मों में अक्सर ही कैमरा नाभि (नेवल) जैसे हिस्सों पर ज्यादा फोकस करता है। वहीं, हिंदी फिल्मों में कई बार दूसरे ग्लैमरस एंगल्स को हाईलाइट किया जाता है। उनके मुताबिक इसके पीछे निर्माताओं की यह सोच काम करती है कि इससे दर्शकों की फैटेंसी पूरी होती है और किरदार अधिक आकर्षक नजर आता है। तापसी बॉलीवुड से पहले तमिल, तेलुगू की भी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
Advertisement
क्यों मचा है बवाल?
फिल्म "पेद्दी" को लेकर बवाल तब मचा जब सोशल मीडिया पर लोगों ने जाह्नवी कपूर के किरदार अच्चियम्मा पर आपत्ति जताई। दरअसल, फिल्म में कई जगह कैमरा बार-बार जाह्नवी के पेट, कमर और अन्य अंगों पर घूमता दिखाई देता है। सबसे ज्यादा हंगामा एक दृश्य को लेकर हुआ जिसमें राम चरण का किरदार जाह्नवी के किरदार को बिना उसकी मर्जी के किस कर लेता है और फिर इसे अपने प्यार का इजहार बताकर सही साबित करने की कोशिश करता है। यह दृश्य सहमति यानी "कंसेंट" के मुद्दे पर काफी विवादों में घिर गया।
जब आलोचना बढ़ती गई तो फिल्म के निर्देशक बुची बाबू सना ने सफाई देते हुए माफी मांगी और वादा किया कि विवादित दृश्यों को फिल्म से निकाल दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि आगे से वे ऐसे संवेदनशील मामलों पर पूरी सावधानी बरतेंगे।