बॉलीवुड में शोक की लहर, गुलशन कुमार के भाई दर्शन कुमार का हुआ निधन, 70 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Darshan Kumar Death: गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का निधन हो गया है। सिंगर मीका सिंह ने पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

Follow : Google News Icon  
darshan kumar death
darshan kumar death | Image: X

Darshan Kumar Death: म्यूजिक इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां टी-सीरीज से जुड़े प्रमुख नाम दर्शन कुमार का 18 अप्रैल को दिल्ली में निधन हो गया है। 70 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई और कई कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

मीका सिंह ने दी भावुक श्रद्धांजलि

सिंगर मीका सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए दर्शन कुमार के निधन की पुष्टि की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि यह बेहद दुखद खबर है और दर्शन कुमार एक नेकदिल और मददगार इंसान थे। उन्होंने कई गायकों को मौका दिया और नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।

म्यूजिक इंडस्ट्री में था अहम योगदान

दर्शन कुमार को पंजाबी और रीजनल म्यूजिक इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपने काम के जरिए कई कलाकारों को प्लेटफॉर्म दिया और इंडस्ट्री में नई प्रतिभाओं को पहचान दिलाने में योगदान दिया था।

टी-सीरीज से रहा गहरा जुड़ाव

T-Series देश की सबसे बड़ी म्यूजिक कंपनियों में से एक है, जिसकी स्थापना गुलशन कुमार ने की थी। उनके निधन के बाद कंपनी की जिम्मेदारी भूषण कुमार ने संभाली। दर्शन कुमार भी कंपनी के साथ अहम पद पर जुड़े रहे और इसके विस्तार में योगदान दिया।

Advertisement

गुलशन कुमार की विरासत

गुलशन कुमार की साल 1997 में मुंबई में हत्या कर दी गई थी, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था। उनके बाद भी टी-सीरीज ने लगातार सफलता हासिल की और आज यह म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम है।
 

यह भी पढ़ें: 4500 रुपये की नौकरी कर रहा अक्षय कुमार का बेटा आरव भाटिया

Advertisement
Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड