अपडेटेड 10 January 2024 at 10:03 IST

एक्स बॉयफ्रेंड Rohman Shawl संग नजर आईं 'Aarya 3’ स्टार Sushmita Sen, Video वायरल

Sushmita Sen and Rohman Shawl: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सुष्मिता सेन अपने एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ नजर आ रही हैं।

Follow : Google News Icon  
Sushmita Sen and Rohman Shawl
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपने एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ | Image: varindertchawla/Instagram

Sushmita Sen and Rohman Shawl: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘आर्या 3’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में इस सीरीज का टीजर सोशल मीडिया के जरिए लॉन्च किया था। जिसके बाद से फैंस उनकी इस सीरीज के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि वह अपनी इस वेब सीरीज के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट में बनी हुई हैं।

स्टोरी में आगे पढ़ें…

  • एक्स संग नजर आईं सुष्मिता सेन
  • वायरल हुआ सुष्मिता-रोहमन का वीडियो
  • साथ नजर आए सुष्मिता और रोहमन

दरअसल, सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ नजर आ रही हैं। दरअसल, ये वीडियो मुंबई के एक क्लीनिक के बाहर का है। जहां एक्ट्रेस को रोहमन के साथ देखा गया। इस वीडियो में सुष्मिता और रोहमन बाहों में बाहें डाले पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो में सुष्मिता सेन ब्लू जींस और ब्लू डेनिम जैकेट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने सनग्लासेज भी लगाए हुए हैं। वहीं, रोहमन ऑल ब्लैक आउटफिट में काफी हैंडसम लग रहे थे। वहीं, सुष्मिता और रोहमन का ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

Advertisement

बहरहाल, सुष्मिता सेन की वेब सीरीज ‘आर्या 3’ 9 फरवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। फैंस इस सीरीज को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। 

ये भी पढ़ें : Salaar BO Day 19: बॉक्स ऑफिस पर थमी Prabhas की फिल्म की आंधी, चंद करोड़ कमाना भी हुआ मुश्किल

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 10 January 2024 at 10:02 IST