'सुसाइड नहीं बल्कि मर्डर हुआ था...', सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर बहन श्वेता ने खोले चौंकाने वाले राज
Shweta Singh Kirti On Brother Sushant Singh Rajput Death: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में नए खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया है कि उनके भाई का मर्डर हुआ था।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Shweta Singh Kirti On Brother Sushant Singh Rajput Death: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। इस दुनिया से उनके जाने को आज पांच साल बीत चुके हैं, लेकिन उनके फैंस और परिवार के दिलों में आज भी वो जिंदा हैं। 14 जून 2020 को उनके मुंबई स्थित फ्लैट में उनकी संदिग्ध मौत को पुलिस जांच में आत्महत्या बताया था। अब सुशांत सिंह की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक बार फिर से अपने भाई की निधन पर बात की है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?
श्वेता सिंह कीर्ति ने किए नए खुलासे
14 जून 2020 को मुंबई स्थित फ्लैट में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन ने पूरे देश को हिला दिया था। उस वक्त पुलिस जांच में इसे आत्महत्या बताया गया था, लेकिन अब एक बार फिर इस केस ने नया मोड़ ले लिया है। उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने हाल ही में एक यूट्यूबर के पॉडकास्ट में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा, ‘भाई की मौत आत्महत्या नहीं हो सकती थी। बेड और फैन के बीच इतना गैप ही नहीं था कि कोई वहां लटक सके। कमरे में स्टूल या टेबल जैसा कुछ नहीं मिला था। सुशांत की गर्दन के निशान भी कपड़े के नहीं बल्कि किसी पतली चैन जैसे लग रहे थे।’
दोनों साइकोलॉजिस्ट ने भी मर्डर का किया था दावा
श्वेता ने बताया कि उन्होंने भाई की मौत के बाद दो साइकोलॉजिस्ट से बात की थी। एक तो अमेरिका से थे और दूसरे मुंबई से। दोनों का कहना था कि सुशांत सिंह का मर्डर हुआ था। उन्होंने कहा, ‘अमेरिका वाले साइकोलॉजिस्ट को सुशांत के बारे में कुछ नहीं पता था, फिर भी उन्होंने मुझसे कहा कि उसे दो लोगों ने मारा है। मुंबई के साइकोलॉजिस्ट ने भी यही कहा।’
कब मिला था सुशांत सिंह राजपूत का शव?
सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने मुंबई स्थित घर में मृत पाए गए थे। उस वक्त पुलिस रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना बताया गया था। सुशांत को आखिरी बार फिल्म ‘छिछोरे’ में देखा गया था। तब से लेकर अब तक उनके फैंस Justice for SSR की मांग कर रहे हैं और अब बहन श्वेता के ताजा दावे ने इस केस को फिर सुर्खियों में ला दिया है।