अपडेटेड 23 April 2025 at 20:22 IST
42 साल पहले जहां सनी देओल ने शुरू किया करियर, उसी पहलगाम में गूंजी आतंकी गोलियों की तड़तड़ाहट, क्या है 'बेताब वैली' की कहानी?
Betaab Valley: आतंकवादियों ने पहलगाम जिले के बैसरन घाटी में फायरिंग की थी। इसी घाटी के पास बेताब वैली भी है जिसका सनी देओल से कनेक्शन है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Betaab Valley: जम्मू और कश्मीर हालिया आतंकी हमले के बाद दहल गया है। मंगलवार को पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकवादियों ने गोलियां चला दी थीं जिसमें करीब 28 लोगों की जान चली गई है। पहलगाम काफी पॉपुलर टूरिस्ट स्पॉट है, यही कारण है कि आतंकियों ने टूरिस्ट को निशाना बनाने के लिए ये जगह चुनी। बता दें कि पहलगाम एरिया में बेताब वैली नाम की एक घाटी भी है जिससे जुड़ी एक रोचक कहानी आपको बताने वाले हैं।
बेताब घाटी को हगन घाटी या हजान घाटी के नाम से भी जाना जाता है। ये अनंतनाग जिले में पहलगाम से 15 किमी की दूरी पर स्थित है। यह घाटी हरे-भरे घास के मैदानों, बर्फ से ढके पहाड़ों और घनी वनस्पतियों से घिरी हुई है।
पहलगाम की ‘बेताब वैली’ का सनी देओल से कनेक्शन
अब आप सोच रहे होंगे कि इस घाटी का नाम ‘बेताब वैली’ क्यों रखा गया है। तो आपको बता दें कि इसका कनेक्शन सीधा बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल से है। कश्मीर शुरुआत से ही फिल्ममेकर्स की पसंदीदा जगह रहा है। हिंदी सिनेमा की कई आइकॉनिक फिल्मों की शूटिंग घाटी में हुई है जिसमें सनी की डेब्यू फिल्म ‘बेताब’ भी शामिल है।
1983 में रिलीज हुई फिल्म ‘बेताब’ में सनी ने अमृता सिंह के साथ रोमांस किया था। उस समय इसका एक गाना ‘जब हम जवां होंगे’ काफी हिट हुआ था जिसकी शूटिंग पहलगाम की इसी घाटी में हुई थी। रिलीज के बाद फिल्म इतनी सुपरहिट हुई कि सनी और अमृता रातों-रात स्टार बन गए। वहीं, इसकी लोकप्रियता को देखते हुए ही इस घाटी को ‘बेताब वैली’ नाम दिया गया था।
Advertisement
बेताब वैली के पास ही हुआ था आतंकी हमला
आतंकवादियों ने मंगलवार को पहलगाम जिले के बैसरन घाटी में टूरिस्ट को निशाना बनाया था। बैसरन घाटी को ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ भी कहा जाता है जहां ये आतंकी हमला हुआ। उसी से लगभग 10 किमी दूर है बेताब वैली जिसे उसके झरनों और बर्फ से ढके पहाड़ों के लिए जाना जाता है।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 23 April 2025 at 20:22 IST