अपडेटेड 10 February 2026 at 09:23 IST

3 साल बाद अगस्त में फिर इतिहास रचेंगे सनी देओल? Lahore 1947 की रिलीज डेट का ऐलान, फैंस को याद आई ‘गदर 2’

Sunny Deol in Lahore 1947: सनी देओल की अगली फिल्म 'लाहौर 1947' की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है जो इसी साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

Follow : Google News Icon  
Sunny Deol in Lahore 1947
Sunny Deol in Lahore 1947 | Image: instagram

Sunny Deol in Lahore 1947: सनी देओल इस समय बॉक्स ऑफिस पर छाए हुए हैं। उनकी ‘बॉर्डर 2’ धुआंधार कमाई कर रही है। इस बीच, उनकी अगली फिल्म 'लाहौर 1947' की रिलीज डेट का भी ऐलान हो गया है जो इसी साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। 

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'लाहौर 1947' की रिलीज डेट 13 अगस्त 2026 रखी गई है। यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने फिल्म के विषय को ध्यान में रखते हुए ये तारीख चुनी है। बता दें कि तीन साल पहले अगस्त में सनी देओल की ‘गदर 2’ भी रिलीज हुई थी।

कब रिलीज होगी सनी देओल की ‘लाहौर 1947’?

सनी देओल और राजकुमार संतोषी सालों बाद फिर से कौलेबोरेट कर रहे हैं। उनकी फिल्म 'लाहौर 1947' का लगभग ढाई साल पहले ऐलान हुआ था। इसका निर्माण आमिर खान कर रहे हैं। इस फिल्म में सनी देओल के अलावा शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे कई दमदार कलाकार नजर आएंगे। संगीत एआर रहमान का है और गाने मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने लिखे हैं। ये 13 अगस्त 2026 को रिलीज हो रही है। 

किस बारे में है ‘लाहौर 1947’?

'लाहौर 1947' डॉ. असगर वजाहत के मशहूर नाटक 'जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ए नई' पर आधारित है। ये कहानी लाहौर में सेट है जिसमें 1947 भारत-पाकिस्तान के दर्दनाक बंटवारे और उथल-पुथल के बारे में दिखाया जाएगा। यह कहानी न केवल राजनीतिक घटनाओं के बारे में है, बल्कि इसमें बंटवारे के उन भावनात्मक पहलुओं के बारे में भी बड़े पर्दे पर दर्शाया जाएगा जिसमें अपने घर और अपने प्रियजनों को खोने और पीछे छोड़ने का दर्द शामिल है।  

Advertisement

‘गदर 2’ जैसा बॉक्स ऑफिस इतिहास रच पाएंगे सनी देओल?

सनी देओल ने 2023 में धमाकेदार कमबैक किया था जब उनकी फिल्म ‘गदर 2’ आई। 22 साल बाद आए ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर’ के सीक्वल ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान मचाया कि इसकी आंधी में सभी फिल्मों के रिकॉर्ड तहस-नहस हो गए। ‘गदर 2’ बड़े पर्दे पर 11 अगस्त 2023 को रिलीज हुई थी। फिल्म भारत-पाक बंटवारे पर आधारित थी जिसमें एक हिंदुस्तानी तारा सिंह को पाकिस्तान की सकीना से प्यार हो जाता है और फिर शुरू होती है सरहदों में फंसी मोहब्बत की जंग।

कमाल की बात ये है कि ‘गदर 2’ की सफलता के तुरंत बाद ही 'लाहौर 1947' का ऐलान हुआ था। फैंस को दोनों फिल्मों में समानताएं दिख रही हैं। जैसे दोनों ही फिल्मों की नींव भारत-पाकिस्तान बंटवारा ही है। दोनों की ही रिलीज डेट अगस्त में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रखी गई है। ऐसे में फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि जैसे ‘गदर 2’ ब्लॉकबस्टर रही, वैसा ही प्यार 'लाहौर 1947' को भी मिल सकता है। आखिरकार इस फिल्म में हिट होने लायक सारे मसाले हैं- एक्शन, रोमांस, ड्रामा, इमोशन, भारत-पाकिस्तान जंग।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः Border 2 Box Office Collection: 18वें दिन धड़ाम से गिरी ‘बॉर्डर 2’ की कमाई, ‘धुरंधर’ के आगे हुई पानी-पानी

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 10 February 2026 at 09:23 IST