Jaat: सनी देओल की फिल्म पर चली CBFC की कैंची, बदले गए गाली-गलौज और मारधाड़ वाले सीन्स, लगे 22 कट्स

Jaat: सनी देओल की एक्शन फिल्म 'जाट' पर CBFC की कैंची चल गई है जिसके बाद इसे U/A सर्टिफिकेट मिला है। जानिए कौन से सीन्स बदले गए हैं।

Follow : Google News Icon  
CBFC orders 22 cuts for Jaat
CBFC orders 22 cuts for Jaat | Image: Republic

Jaat: ‘गदर 2’ की सफलता के बाद सनी देओल अब एक्शन फिल्म ‘जाट’ लेकर आ रहे हैं जो कल यानि 10 अप्रैल को रिलीज हो रही है। इससे पहले गोपीचंद मालिनेनी डायरेक्टोरियल पर CBFC की कैंची चल गई है। इतने बदलाव करने और कट्स लगाने के बाद जाट को CBFC की ओर से U/A सर्टिफिकेट मिला है।

सनी देओल की एक्शन फिल्म ‘जाट’ में विलेन के रूप में मशहूर एक्टर रणदीप हुड्डा नजर आने वाले हैं। अब CBFC द्वारा लगाए गए कट्स के बाद फिल्म का रनटाइम भी कम हो गया है। अब ये 2 घंटे, 33 मिनट और 31 सेकंड की हो चुकी है।

सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ पर चली CBFC की कैंची

फिल्म ‘जाट’ में CBFC ने गालियों और अपमानजनक शब्दों को हटाने का निर्देश दिया है। बॉलीवुड हंगामा ने सर्टिफिकेट बोर्ड के सूत्रों के हवाले से बताया है कि सनी देओल की एक्शन फिल्म में कुल 22 कट्स लगे हैं जिसके बाद उसे U/A रेटिंग दी गई। फिल्म से कई गालियां हटाई गई हैं और ‘भारत’ को ‘हमारा’ और ‘सेंट्रल’ को ‘लोकल’ से बदला गया है। इसके अलावा, फिल्म में महिलाओं से छेड़छाड़, खूनी हिंसा और ई-सिगरेट दिखाने वाले सीन्स को भी बदल दिया गया है। 

गाली-गलौज और मारधाड़ के सीन्स बदले गए

इनसाइडर्स का ऐसा दावा है कि CGI के जरिए करीबन 10 सीन्स बदले जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट में इस सीन्स के बारे में भी बताया गया है। इनमें गले काटने वाला, बर्फ के टुकड़े पर खून से लथपथ सिर, चर्च में ईसा मसीह की मूर्ति, बच्चे को गलत तरीके से संभालना, अंगूठा काटना, सिर काटना, पैरों के नीचे पैसे और लड़ाई के दौरान एक किरदार के माथे पर राष्ट्रीय चिह्न दिखना जैसे सीन्स शामिल हैं।

Advertisement

Sacnilk ने अब बताया है कि इतने बदलाव होने के बाद ‘जाट’ से 2 मिनट और 6 सेकंड के सीन को काटकर अलग सीन्स से बदल दिया गया है जो कुल मिलाकर 1 मिनट और 37 सेकंड का है।

ये भी पढे़ंः Jaat Advance Booking: रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग के लिए तैयार सनी पाजी! एडवांस बुकिंग में धड़ाधड़ बेच डाले टिकट, अबतक कमाए कितने?

Advertisement
Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड