करोड़ों की नेटवर्थ फिर फटे जूते क्यों पहने सनी देओल? 'इक्का' के ट्रेलर लॉन्च से वायरल हुआ Video, लोग बोले- हैंडपंप उखाड़ने में घिस गए होंगे
बॉलीवुड के 'एंग्री यंग मैन' सनी देओल एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। हाल ही में उनकी मच-अवेटीड अपकमिंग फिल्म 'इक्का'का ट्रेलर बेहद धमाकेदार अंदाज में लॉन्च किया गया। इस ग्रैंड इवेंट में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही और ट्रेलर को सोशल मीडिया पर फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

बॉलीवुड के असली एक्शन हीरो और गदर मचाने वाले सनी पाजी यानी सनी देओल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार वजह उनकी कोई भारी-भरकम डायलॉगबाजी या मारधाड़ नहीं, बल्कि उनकी वो सादगी है जिसने सोशल मीडिया पर हर किसी का दिल जीत लिया है।
दरअसल, इन दिनों सनी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इक्का’ को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। बीते रोज़ इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च हुआ, जहां फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद थी। इवेंट तो शानदार रहा, लेकिन पैपराजियों और कैमरों की नजरें सनी देओल के जूतों पर जाकर टिक गईं। 220 करोड़ रुपये की भारी-भरकम नेटवर्थ के मालिक सनी देओल इस इवेंट में नीचे से फटे और घिसे हुए जूते पहनकर पहुंचे थे। जैसे ही ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, फैंस उनकी इस ज़मीन से जुड़ी शख्सियत के मुरीद हो गए।
वायरल वीडियो ने खींचा सबका ध्यान
ट्रेलर लॉन्च इवेंट से सनी देओल के कई वीडियो सामने आए हैं, लेकिन एक क्लिप इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही है। इस वीडियो में सनी पाजी के पुराने और घिसे हुए जूते साफ नजर आ रहे हैं। आम तौर पर जहां बॉलीवुड स्टार्स लाखों के आउटफिट्स और ब्रैंडेड शूज़ फ्लॉन्ट करते हैं, वहीं सनी देओल का यह अंदाज लोगों को बेहद खास लगा। सोशल मीडिया पर लोग इसे उनकी 'डाउन टू अर्थ' पर्सनालिटी का सबसे बड़ा सबूत मान रहे हैं।
सादगी पर फिदा हुए फैंस
इस वीडियो के वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ज्यादातर लोग कह रहे हैं कि इतना पैसा और शोहरत होने के बावजूद सनी पाजी आज भी कितने साधारण हैं।कुछ फैंस का तो यह भी कयास है कि ये जूते खुद सनी देओल के नहीं, बल्कि उनके पिता और हिंदी सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र के हैं, जिन्हें सनी पाजी भावनात्मक लगाव की वजह से आज भी पहनते हैं। एक ने लिखा कि हैंडपंप निकालने में घिस गए होंगे।
Advertisement
'इक्का' से फिर धमाका करेंगे सनी देओल
अगर बात सनी देओल की इस नई फिल्म ‘इक्का’ की करें, तो यह एक सस्पेंस से भरा कोर्टरूम ड्रामा है। इस फिल्म में सनी देओल के साथ दमदार एक्टर अक्षय खन्ना भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन 'हिचकी' फेम डायरेक्टर सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने किया है।यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 10 जुलाई 2026 को रिलीज होने जा रही है।