धर्मेंद्र का पूरा परिवार, कौन क्या करता है? मिलिए सबकी पत्नी और बच्चों से
Dharmendra Full Family Picture: धर्मेंद्र ने दो शादियां कीं। उन्होंने पहली शादी 1954 में प्रकाश कौर से की तो दूसरी शादी एक्ट्रेस हेमा मालिनी से की। दोनों पत्नियों के साथ उनके कुल मिलाकर छह बच्चे हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Dharmendra Family: बॉलीवुड के 'ही मैन' कहे जाने वाले सुपरस्टार धर्मेंद्र (Dharmendra) आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके धर्मेंद्र की देश के साथ-साथ विदेशों में भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। बॉलीवुड अभिनेता का परिवार इन दिनों शादी के फंक्शन को जमकर एंजॉय कर रहा है। धर्मेंद्र भी पोते के शादी की रश्मों में खूब मशगूल हैं। 1960 के दशक से फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले धर्मेंद्र के फिल्मी करियर के बारे में वैसे तो आपको पता ही होगा। लेकिन शायद ही आपको उनके निजी जिंदगी के बारे में मालूम हो। आइए जानते हैं धर्मेंद्र के परिवार के बारे में...
पंजाब में हुआ जन्म
पंजाब के फगवाड़ा में 8 दिसंबर 1935 को जन्में धर्मेंद्र ने दो शादियां कीं। उन्होंने पहली शादी 1954 में प्रकाश कौर से की तो दूसरी शादी एक्ट्रेस हेमा मालिनी से की। दोनों पत्नियों के साथ उनके कुल मिलाकर छह बच्चे हैं। सभी बच्चे अपने जिंदगी में वेल सेटल्ड हैं। कोई सांसद है तो कोई सुपरस्टार है। जानिए धर्मेंद्र के परिवार की सारी डीटेल्स के बारे में-
1954 में हुई थी पहली शादी
धरम पाजी की शादी लाइमलाइट से दूर रहने वाली प्रकाश कौर के साथ महज 19 साल में हुई। पहली शादी से उनके चार बच्चे हैं। जिनका नाम अजय सिंह (सनी देओल), विजय सिंह (बॉबी देओल), अजेता देओल और विजेता देओल। लेकिन धर्मेंद्र और प्रकाश का रिश्ता लंबा चल न सका। इसके बाद धर्मेंद्र ने 1980 में 2 मई को बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से की। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की दो बेटियां हैं ईशा देओल और अहाना देओल। धर्मेंद्र के सभी बच्चों की शादी हो गई है।
सबसे बड़े बेटे हैं सनी देओल
बॉलीवुड एक्टर और BJP सांसद सनी देओल धर्मेंद्र के सबसे बड़े बेटे हैं। 19 अक्टूबर 1956 को पंजाब के लुधियाना में जन्मे सनी देओल से हर कोई अच्छी तरह परिचित हैं। सनी देओल ने पूजा देओल से शादी की थी। सनी देओल के दो बेटे हैं करण दओल और राजवीर।
Advertisement
करण देओल भी अपने परिवार के नक्शेकदम पर चलकर बॉलीवुड में कदम रख चुके हैं।
धर्मेंद्र के छोटे बेटे बॉबी देओल
बॉबी देओल धर्मेंद्र के छोटे बेटे हैं। 1995 में बरसात फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले बॉबी देओल किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वो आए दिन अपनी एक्टिंग का जादू लोगों पर चलाते रहते हैं। सनी देओल और बॉबी देओल अपनी मां प्रकाश कौर के बेहद करीब हैं।
Advertisement
बॉबी ने बचपन की दोस्त और एक बिजनेस वूमेन तान्या आहूजा से लव मैरिज की है। तान्या एक सक्सेसफुल इंटीरियर डिजाइनर हैं। बॉबी और तान्या के दो बेटे हैं। बॉबी के बेटों का नाम आर्यमान और धरम है।
सनी और बॉबी की बहनें
सनी देओल की मां प्रकाश कौर की तरह ही उनकी बहनें भी बॉलीवुड की चकाचौंध से हटकर रहती हैं। मीडिया हो या फिर फैमिली फंक्शन दोनों कैमरे को अपनी जिंदगी से दूर ही रखती हैं। शादी के बाद अजिता कैलिफोर्नियां में रहने लगी हैं। अजिता यूएस के सैन फ्रांसिस्को के एक स्कूल में साइकोलॉजी पढ़ाती हैं। अजीता की शादी किरण चौधरी से हुई है। किरण चौधरी यूएस बेस्ड डेंटिस्ट हैं। कपल की दो बेटियां निकिता और प्रियंका चौधरी हैं जो कि पिता की तरह ही एक डॉक्टर हैं। जबकि बड़ी बेटी विजेता दिल्ली में रहती हैं। विजेता की शादी बिजनेसमैन विवेक गिल के साथ हुई है। जोकि ‘राजकमल होल्डिंग्स एंड ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड’ के डायरेक्टर हैं। विवेक गिल और विजेता को एक बेटी प्रेरणा गिल और बेटा साहिल गिल हैं।
दूसरी शादी से धर्मेंद्र की दो बेटियां
बॉलीवुड के लीजेंड्री स्टार धर्मेंद्र और हेमा मालिनी (Hema Malini) के दो बेटियों ईशा और अहाना हैं। ईशा देओल का जन्म 2 नवंबर 1982 को हुआ था। 2002 में कोई मेरे दिल से पूछे फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ईशा की शादी मुंबई के बिजनेसमैन भरत तख्तानी से 29 जुलाई 2012 को हुई। धर्मेंद्र और हेमा की दूसरी बेटी अहाना देओल का जन्म 28 जुलाई 1985 को हुआ। अहाना ने 2014 में बिजनेसमैन वैभव कुमार से शादी की। अहाना एक डांसर हैं और वह ओडिसी नृत्यांगना हैं।
यह भी देखें- बेटे की संगीत सेरेमनी में ‘गदर’ लुक में नजर आए Sunny Deol, दादा धर्मेंद्र ने भी बटोरी सुर्खियां



