अपडेटेड 17 February 2024 at 14:41 IST
बाबा महाकाल के दर पहुंचे Suniel Shetty, बोले- ‘जैसी प्रगति हमारे देश की हो रही…’
Suniel Shetty at Ujjain Mahakal: सुनील शेट्टी ने शुक्रवार को उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर भी बात की।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Suniel Shetty at Ujjain Mahakal: मशहूर बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने शुक्रवार को उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन किए। उनके साथ उनके बेटे और एक्टर अहान शेट्टी (Ahan Shetty) भी मौजूद थे। हेरा फेरी स्टार ने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है।
सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें सुनील शेट्टी और उनके बेटे अहान शेट्टी को शिवभक्ति में लीन होते देखा जा सकता है। बाप-बेटे ने बाबा महाकाल की भस्म आरती में भी हिस्सा लिया। उनके साथ मध्य प्रदेश के मंत्री राकेश सिंह भी बाबा महाकाल के दर पर पहुंचे थे।
बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे सुनील शेट्टी
धड़कन स्टार सुनील शेट्टी और मंत्री राकेश सिंह ने शुक्रवार की सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान के दर्शन किए और भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए थे। एक्टर ने भस्म आरती देखने के बाद चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए। फिर इसके बाद वह अन्य मंदिरों के दर्शन करते हुए वहां से रवाना हो गए।
बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने के बाद सुनील शेट्टी ने कहा कि भस्म आरती के वक्त जो उन्होंने महसूस किया, ऐसा अनुभव उन्होंने पहले कभी महसूस नहीं किया था। उनका ये पहला दौरा था और वह आगे भी आते रहेंगे। उन्होंने आगे श्री महाकालेश्वर मंदिर की व्यवस्थाओं की भी जमकर तारीफ की और लोगों की अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना की।
Advertisement
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर बोले सुनील शेट्टी
अन्ना ने आगे 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर भी खुशी जताई और कहा कि ‘जैसी प्रगति हमारे देश की हो रही है, वैसी शायद ही किसी देश की हो रही होगी। 22 जनवरी को राम मंदिर का भी उद्घाटन है तो जय सिया राम’।
बता दें कि पिछले साल फरवरी में सुनील की लाडली बेटी अथिया शेट्टी और उनके पति और भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी केएल राहुल ने भी बाबा महाकाल के दर्शन किए थे। दोनों ने सुबह 4 बजे होने वाली भस्म आरती में हिस्सा लिया था और इसके बाद नव ग्रह मंदिर में जाकर पूजन अभिषेक किया था।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 20 January 2024 at 08:19 IST