Suniel-Mana anniversary: सुनील शेट्टी ने शादी की सालगिरह पर पत्नी के साथ शेयर की पुरानी तस्वीर; ऐसे किया सेलिब्रेट

Suniel Shetty-Mana Shetty 30th weeding anniversary: सुनील शेट्टी आज भी छाए रहते हैं, हाल ही में उन्होंने अपनी 30वीं सालगिरह पर पत्नी के साथ खूबसूरत तस्वीर शेयर की है।

Follow : Google News Icon  
IMAGE: INSTAGRAM@SUNIEL.SHETTY
IMAGE: INSTAGRAM@SUNIEL.SHETTY | Image: self

Suniel Shetty-Mana Shetty 30th weeding anniversary: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्ठी (Suniel Shetty) आज भी इंडस्ट्री में छाए रहते हैं। एक्टर सुनील सेट्ठी 90 के दशक के सबसे फेमस स्टार के तौर पर जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय कर दर्शकों के बीच खास जगह बना ली है। हाल ही में वह अपनी शादी की 30वीं सालगिरह मनाते हुए पत्नी माना शेट्टी (Mana Shetty ) के साथ पुरानी तस्वीर शेयर किए हैं, जिसमें दोनों के बीच का प्यार नजर आ रहा है।

सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) व्यस्त रहते हुए भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। इस दौरान उन्होंने शनिवार को  इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की 30वीं सालगिरह के अवसर पर प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होने पत्नी के साथ पुरानी तस्वीर अपलोड की है। इसमें देख सकते हैं कि एक्टर ब्लैक ब्लेजर पहने हुए चश्मा लगा कर स्मार्ट लुक दे रहे हैं साथ ही पत्नी माना शेट्टी भी सिल्वर कलर की ब्लेजर में खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘’तब भी सुंदर…सुंदर अब भी …सुंदर हमेशा के लिए…हैप्पी हैप्पी 30वीं एनिवर्सरी वाइफ’’।

इस रोमांटिक पोस्ट पर फैंस भी दिल का इमोजी लगाकर उन्हें बधाई दे रहे हैं। एक्टर का यह अंदाज हर किसी को पसंद आ रहा है, जिसकी तारीफ भी हो रही है। इसके साथ ही उन्हें बेटी अथिया शेट्ठी ने भी खास अंदाज में इस ओकेजन पर बधाई दी है। इसके अलावा कई मशहूर हस्तियों ने भी कमेंट्स किया है।

ये भी पढ़ें- नोरा फतेही ने 'डांस मेरी रानी' गाने पर बिखेरा जलवा, धमाकेदार वीडियो किया शेयर

Advertisement

बेटे के लिए शेयर किया इमोशनल पोस्ट

इससे पहले सुनील शेट्टी अपने बेटे अहान की पहली फिल्म को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल नोट भी लिखा है, जिसमें उन्होंने तड़प की रिलीज के साथ बॉलीवुड में अपने बेटे की शुरुआत का जश्न मनाते हुए अहान शेट्टी की बचपन की एक तस्वीर अपलोड की थी। इस तस्वीर के साथ उन्होंने  कैप्शन में लिखा "अहान! आपका पहला शुक्रवार। आपकी पहली फिल्म रिलीज। तड़प का समय आ गया है। फिल्मों के फ्लैश के रूप में एक और मील का पत्थर''। इससे पहले अहान की बहन अथिया ने भी अपने भाई के साथ बचपन की तस्वीर शेयर कर उन्हें नई फिल्म की शुभकामनाएं दी थी।

Advertisement

ये भी पढ़ें- '83' Box Office Collections: पहले दिन फिल्म '83' ने की दमदार शुरुआत, बॉक्स ऑफिस पर की इतनी कमाई

Published By :
Ashwani Rai
पब्लिश्ड