क्या गदर 2, क्या पठान… Stree 2 के मैजिक के आगे फीके पड़े सारे, 3 दिनों में ही काटा बवाल
Stree 2 Day 3 Box Office Collection: 64 करोड़ रुपए से ज्यादा की ओपनिंग के साथ ‘स्त्री 2’ इस साल की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। तीसरे दिन भी इसने बवाल काट दिया।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Stree 2 Day 3 Box Office Collection: राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की ‘स्त्री 2’ दो दिनों के अंदर ही बॉक्स ऑफिस पर हिट हो चुकी है। केवल 50 करोड़ रुपए के बजट पर बनी इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने बड़े से बड़े सुपरस्टार की फिल्म को धूल चटा दी है।
64 करोड़ रुपए से ज्यादा की ओपनिंग के साथ ‘स्त्री 2’ इस साल की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। इसके बाद जैसे जैसे फिल्म के बॉक्स ऑफिस नंबर सामने आ रहे हैं, इससे साबित होता है कि ‘सरकटे का आतंक’ चारों ओर फैला हुआ है।
श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री’ ने कब्जाया बॉक्स ऑफिस
अब तीसरे दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं। Sacnilk के अर्ली ट्रेंड की माने तो अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म ‘स्त्री 2’ ने डे 3 पर 44 करोड़ रुपए की धुआंधार कमाई कर डाली है। इसके बाद फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 135.7 करोड़ रुपए हो गया है। तीन दिनों के बाद ही इतना है तो ये देखने दिलचस्प होगा कि आज संडे और कल रक्षाबंधन पर फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना ज्यादा होने वाला है।
‘स्त्री 2’ के आगे फेल हुई ‘वेदा’ और ‘खेल खेल में’
‘स्त्री 2’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर जॉन अब्राहम की ‘वेदा’ और अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’ भी रिलीज हुई है। कमाल की बात ये है कि तीनों ही फिल्मों को क्रिटिक्स और दर्शकों से पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं लेकिन श्रद्धा कपूर की खूबसूरती के आगे सभी सुपरस्टार फीके पड़ गए।
Advertisement
शुरुआत करें ‘वेदा’ से तो इसने 6.3 करोड़ रुपए की ठीकठाक ओपनिंग की थी। इसके बाद दूसरे दिन 1.8 तो तीसरे दिन 2.40 करोड़ रुपए कमाए जिसके बाद इसका आकंड़ा 10.50 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। वहीं ‘खेल खेल में’ भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पा रही है। इसने तो ‘वेदा’ से भी बेकार नंबर हासिल किए हैं। तीन दिनों के बाद खिलाड़ी कुमार और तापसी पन्नू की फिल्म केवल 9.95 करोड़ रुपए तक ही पहुंच पाई है।
‘स्त्री 2’ ने ‘गदर 2’ को भी नहीं छोड़ा
‘स्त्री 2’ का मैजिक कुछ इस कदर लोगों पर छाया हुआ है कि उसने सनी देओल की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर ‘गदर 2’ को भी पीछे छोड़ दिया है। अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड के बाद 134.88 करोड़ का कलेक्शन किया था जबकि पंकज त्रिपाठी की फिल्म ने वीकेंड खत्म होने से पहले ही 135 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। ‘स्त्री 2’ ने तीसरे दिन के कलेक्शन के मामले में ‘पठान’ को भी बीट कर दिया जिसने केवल 39.25 करोड़ रुपए कमाए थे जबकि कपूर की फिल्म ने डे 3 पर 44 करोड़ रुपए की कमाई की है।