इस खतरे की वजह से आज रिलीज नहीं हुआ Dhurandhar 2 का ट्रेलर? फैंस को जल्द मिलेगा बड़ा सरप्राइज

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' यानि 'धुरंधर 2' की रिलीज में कुछ ही दिन रह गए हैं। फैंस इसके ट्रेलर रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
Dhurandhar 2
Dhurandhar 2 | Image: youtube

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटिड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ यानि ‘धुरंधर 2’ की रिलीज में कुछ ही दिन रह गए हैं। जहां फैंस 19 मार्च को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं अभी तक मेकर्स ने केवल इसका पोस्टर और टीजर जारी किया है। ट्रेलर रिलीज को लेकर अभी तक कोई कंफर्म डेट सामने नहीं आई है।

पहले ऐसा कहा गया कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ट्रेलर आज यानि 3 मार्च को डिजिटली जारी किया जाएगा। हालांकि, अब ऐसा सामने आया है कि मेकर्स ने आखिरी समय पर अपना प्लान बदल दिया है।

‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ट्रेलर आज नहीं होगा रिलीज

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि “धुरंधर: द रिवेंज ट्रेलर के 3 मार्च को रिलीज होने की खबरें महज अफवाहें नहीं थीं। मेकर्स ने सचमुच उसी दिन ट्रेलर रिलीज करने की योजना बनाई थी लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि 3 मार्च को चंद्र ग्रहण है, जिसे नई शुरुआत के लिए अशुभ माना जाता है। इसका समय सुबह 9:39 से शाम 6:46 बजे तक रहता है। ट्रेलर आमतौर पर दोपहर में ही जारी किए जाते हैं, ऐसे में टीम ने ट्रेलर रिलीज को पोस्टपोन करने का फैसला किया है।”

‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर कब होगा रिलीज?

गौरतलब है कि पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ट्रेलर 5 मार्च को मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, बाद में प्लान बदलकर ट्रेलर को 3 मार्च को डिजिटल लॉन्च करने का फैसला किया गया। हालांकि, अब ऐसा लग रहा है कि आदित्य धर अपनी फिल्म के ट्रेलर को बिना किसी कार्यक्रम के 5 या 6 मार्च को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जारी कर सकते हैं। 

Advertisement

पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ के क्लाइमैक्स में हमजा अली मजारी (रणवीर सिंह) ने गैंगस्टर रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) को मार दिया था। अब उसके निशाने पर मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) और ‘बड़े साहब’ है। सीक्वल में इस राज से भी पर्दा हट जाएगा कि ये आखिर ‘बड़े साहब’ है कौन। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

ये भी पढ़ेंः Holi 2026: बॉलीवुड में भी जमा होली का रंग; रणबीर कपूर, रणदीप हुड्डा, सोहा अली खान ने अपनों को लगाया गुलाल

Advertisement
Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड