अपडेटेड 26 March 2025 at 06:51 IST

अब कैसी है सोनू सूद की पत्नी की हालत? सड़क हादसे में हुईं घायल तो एक्टर बोले- चमत्कार है कि बच गईं

Sonu Sood's Wife Accident: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद का 25 मार्च को कार एक्सीडेंट हो गया। अब अस्पताल ने उनका हेल्थ अपडेट शेयर किया है।

Follow : Google News Icon  
Sonu Sood's wife is recovering after road accident
सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद का हुआ एक्सीडेंट | Image: X

Sonu Sood's Wife Accident: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद (Sonali Sood) का 25 मार्च को कार एक्सीडेंट हो गया। वह अपनी बहन और भांजे के साथ मुंबई-नागपुर हाईवे से जा रही थीं, तभी उनकी कार की टक्कर एक ट्रक से हो गई। इस भीषण हादसे में तीनों को चोटें भी आई हैं। अब जिस अस्पताल में सोनाली सूद का इलाज चल रहा है, उसने उनका हेल्थ अपडेट शेयर किया है।

इस एक्सीडेंट में सोनाली सूद की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। सोनाली सूद का इलाज नागपुर के मैक्स अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल ने एक मेडिकल बुलेटिन में पुष्टि की कि सोनू सूद की पत्नी, उनकी बहन और भांजे को कई चोटें आई हैं। हालांकि, अस्पताल ने आश्वासन दिया कि चिंता की कोई बात नहीं है और सभी ठीक हो रहे हैं।

सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद का हुआ एक्सीडेंट

अस्पताल के बयान में कहा गया है- “सोनाली सूद, उनकी बहन और भांजे को कल रात लगभग 10:30 बजे नागपुर के मैक्स अस्पताल के इमरजेंसी डिपार्टमेंट में लाया गया था। उनका कथित तौर पर रोड एक्सीडेंट हो गया था। तीनों मरीज अस्पताल पहुंचने पर होश में थे और उनके वाइटल साइन्स स्थिर थे। उन्हें कई खरोंचें और चोटें लगी थीं लेकिन कोई अंदरूनी चोट नहीं आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उनके भांजे को छुट्टी दे दी गई। वहीं सोनाली सूद और उनकी बहन निगरानी में हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। उनकी हालत स्थिर है”।

पत्नी के घायल होने पर क्या बोले सोनू सूद?

इससे पहले एक्टर सोनू सूद भी अपनी पत्नी सोनाली सूद के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दे चुके हैं। उन्होंने ANI से बात करते हुए आश्वस्त किया कि उनकी पत्नी की हालत में सुधार हो रहा है और कहा कि वो अब ठीक हैं। उनके मुताबिक, "वह अब ठीक हैं। वो चमत्कारिक रूप से बच गईं। ओम साईं राम'।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः कुणाल कामरा विवाद पर बोलीं कंगना रनौत- ‘दो मिनट की फेम के लिए कुछ भी कर रहे लोग’

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 26 March 2025 at 06:51 IST