अपडेटेड 18 June 2024 at 12:54 IST

सोनाक्षी सिन्हा की शादी से पहले ससुराल वालों के साथ दिखी खास बॉन्डिंग, ससुर के साथ ऐसे दिया पोज

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा की शादी से पहले एक फोटो सामने आई है जिसमें उन्हें अपने ससुराल वालों के साथ समय बिताते देखा जा सकता है।

Follow : Google News Icon  
Sonakshi Sinha
ससुराल वालों के साथ दिखीं सोनाक्षी सिन्हा | Image: Instagram

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। खबरों की माने तो वह 23 जून को एक्टर जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) संग शादी रचाने वाली हैं। अब उनकी शादी से पहले एक फोटो सामने आई है जिसमें हीरामंडी स्टार को अपने ससुराल वालों के साथ समय बिताते देखा जा सकता है।

ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की ये लेटेस्ट फोटो देख उनकी शादी के लिए और भी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं।

ससुराल वालों के साथ चिल करती नजर आईं सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को लेकर लंबे समय से खबरें बनती रही हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब आखिरकार उनकी शादी को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। सीनियर एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों ने उनकी शादी की पुष्टि कर दी है। साथ ही साथ एक्ट्रेस के करीबी दोस्त और मशहूर सिंगर-रैपर हनी सिंह ने भी शादी को लेकर पोस्ट किया है जो काफी वायरल हुआ था।

दो दिन पहले फादर्स डे था और इस मौके पर जहीर की बहन सनम रतांसी ने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ ऐसा पोस्ट किया था जो अब सुर्खियां बटोर रहा है। इस फोटो में उनका पूरा परिवार नजर आ रहा है। हालांकि, फैंस ने इस फैमिली परफेक्ट मूमेंट में सोनाक्षी सिन्हा को भी स्पॉट कर लिया है।

Advertisement

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

ससुर के साथ खड़े होकर पोज दे रही थीं सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा को जहीर इकबाल के परिवार के साथ समय बिताते देख फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। इस फोटो में जहीर के माता-पिता और उनकी बहन भी नजर आ रही है। सोनाक्षी ने पिंक कलर का को-ऑर्ड सेट पहना हुआ था और अपने होने वाले ससुर के साइड में खड़ी होकर पोज दे रही थीं। अब ये फोटो आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गई है और फैंस सवाल कर रहे हैं कि क्या वे शादी की प्लानिंग करने के लिए गई थीं।

बता दें कि जहीर इकबाल के पिता इकबाल रतांसी एक जाने-माने ज्वेलर और बिजनेसमैन हैं। हालांकि, जहीर ने फिल्मों की दुनिया में आने का फैसला किया और 2019 में फिल्म 'नोटबुक' से बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने सोनाक्षी के साथ फिल्म 'डबल एक्सल' में काम किया था और तभी से दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। 

Advertisement

ये भी पढ़ेंः हो गया कन्फर्म, इस दिन शादी करेंगी सोनाक्षी सिन्हा, पूनम ढिल्लों की पुष्टि, जहीर को दी वॉर्निंग!

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 18 June 2024 at 08:44 IST