मांग में सिंदूर और लाल साड़ी… ईद के मौके पर वायरल हुआ सोनाक्षी सिन्हा का लुक, पति जहीर संग रोमांस करती दिखीं

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal: सोनाक्षी सिन्हा ने अपना एक वीडियो शेयर करते हुए फैंस को ईद की मुबारकबाद दी। उनके पति जहीर इकबाल ने भी एक्ट्रेस संग रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट की हैं।

Follow : Google News Icon  
Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal
Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal | Image: instagram

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal: कल पूरा देश ईद के जश्न में डूबा रहा। बॉलीवुड कलाकारों ने भी ईद मनाई और सोशल मीडिया के जरिए सेलिब्रेशन की झलक दिखाई है। इसी कड़ी में, सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल ने भी ईद के खास मौके पर फैंस को एक प्यारा सरप्राइज दिया जब कपल ने अपनी प्यार भरी रोमांटिक तस्वीरें साझा कीं।

सबसे पहले दबंग स्टार सोनाक्षी सिन्हा ने अपना एक वीडियो शेयर करते हुए फैंस को ईद की मुबारकबाद दी थी। उन्होंने ईद के मौके पर ब्लैक और वाइट कलर का एक प्यारा सा सूट पहना। उन्होंने दुपट्टे से अपने सिर को ढका और हाथ में फूल के साथ पोज देती नजर आ रही थीं। इसे शेयर करते हुए वो कैप्शन में लिखती हैं-  “ईद मुबारक... खुशियां, दुआएं और प्यार हमेशा आपके दर पर हो”।

ईद पर सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की तस्वीरें वायरल

अब उनके पति और बॉलीवुड एक्टर जहीर इकबाल ने भी सोशल मीडिया पर ईद की बधाई देते हुए कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं जो मिनटों में ही वायरल हो गईं। इन तस्वीरों में वो अपनी लाइफ पार्टनर सोनाक्षी के साथ नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस पूरे देसी अंदाज में दिख रही हैं जहां उन्होंने ग्रे साड़ी पहन रखी है। एक फोटो में सोनाक्षी लाल साड़ी में भी कहर ढाती नजर आ रही हैं।

इन तस्वीरों में सोनाक्षी और जहीर का एक-दूसरे के प्रति प्यार साफ रूप से झलक रहा था। एक्टर भी एथनिक आउटफिट में पोज देते देखे गए। हालांकि, जो चीज फैंस ने नोटिस की, वो था सोनाक्षी सिन्हा की मांग में सिंदूर। फैंस कमेंट सेक्शन के जरिए लिख रहे हैं कि कैसे ईद के मौके पर भी एक्ट्रेस ने किसी हिंदू सुहागन महिला जैसा लुक रखा है।

Advertisement

ईद में रोमांस का तड़का…

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए जहीर ने कैप्शन में लिखा- ‘ईद मुबारक… ईद में रोमांस का तड़का लगाते हुए’। इस पोस्ट पर फैंस कमेंट सेक्शन के जरिए प्यार बरसा रहे हैं। किसी ने इस जोड़ी को ‘बेस्ट’ बताया तो कोई दिल वाली इमोजी के जरिए रिएक्ट कर रहा है। एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने भी कमेंट में लिखा- ‘मुझे ऐसा क्यों लग रहा है जैसे मैं संजय लीला भंसाली की फिल्म देख रही हूं। आप दोनों कमाल लग रहे हैं’।

ये भी पढे़ंः Sonakshi Sinha: सिर पर काला दुपट्टा हाथों में फूल, सादगी में भी बेहद खूबसूरत; VIDEO शेयर कर लिखा- ईद मुबारक, हमेशा…

Advertisement
Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड