अपडेटेड July 3rd 2024, 12:58 IST
Sonakshi Sinha Brother Luv Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की शादी इस साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक रही है। उन्होंने एक्टर जहीर इकबाल से शादी की है जिन्हें वह पिछले सात सालों से डेट कर रही थीं। जहां उनके माता-पिता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम बच्चों को आशीर्वाद देने पहुंचे, वहीं ब्राइड के भाई लव सिन्हा को शादी में नहीं देखा गया। अब एक्टर लव सिन्हा ने आखिरकार बहन की शादी ना अटेंड करने को लेकर चुप्पी तोड़ दी है।
ऐसी खबरें तो पहले से ही आ रही थीं कि सोनाक्षी के जुड़वां भाई लव और कुश उनकी शादी से खुश नहीं हैं। फिर बाद में लव ने एक न्यूज आर्टिकल रीशेयर करते हुए बताया कि वह कुछ लोगों से जुड़ना नहीं चाहते, इसलिए उन्होंने सोनाक्षी और जहीर की शादी में ना जाने का फैसला किया था।
सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की थी। फिर उसी शाम कपल ने एक ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया जिसमें इंडस्ट्री के कलाकारों का जमावड़ा देखने को मिला। हालांकि, दुल्हनिया के खुद के भाई इस इवेंट से गायब दिखे। बाद में उन्होंने खुलासा किया कि शादी में ना आने का फैसला उनका था।
लव सिन्हा ने अपने एक्स हैंडल के जरिए कहा है कि वह कुछ लोगों से किसी भी सूरत में जुड़ना नहीं चाहते थे इसलिए वह अपनी बहन की शादी में नहीं गए। उन्होंने आर्टिकल शेयर करते हुए लिखा- “इसलिए मैं शादी में नहीं गया। मेरे खिलाफ गलत आधार पर ऑनलाइन कैंपेन चलाने से ये चीज नहीं बदलेगी कि मेरे लिए मेरा परिवार हमेशा पहले आएगा”।
बाद में लव ने एक पैराग्राफ की तरफ इशारा किया जिसमें लिखा था कि “उनके फैमिली बिजनेस को लेकर बनाई गई मनगढ़ंत खबरों के साथ, किसी ने भी दूल्हे के पिता की एक राजनेता से करीबी जैसी चीजों पर ध्यान नहीं दिया जिसकी ईडी पूछताछ अचानक से गायब हो गई। न ही दूल्हे के पिता के दुबई स्टिंट पर किसी ने बात की”। इसके बाद नेटिजंस सवाल कर रहे हैं कि क्या लव अपनी बहन के ससुर इकबाल रतनसी की “संदिग्ध गतिविधियों” की ओर इशारा कर रहे थे।
लव ने बाद में खुशी भी जताई कि मीडिया में किसी ने ठीक रिसर्च की है और कोई क्रिएटिव कहानी नहीं लिखी। अब उनके ट्वीट के बाद फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि ‘शायद लव की सोनाक्षी के ससुरालवालों से अनबन है। वह जहीर इकबाल के परिवार को पसंद नहीं करते, खासतौर पर उनके पिता इकबाल रतनसी को’।
पब्लिश्ड July 3rd 2024, 12:38 IST