अपडेटेड June 24th 2024, 07:36 IST
Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding Reception: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को शादी कर ली है। दोनों ने कल मुंबई में अपने परिवारवालों और दोस्तों की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज की। उसके बाद शाम में कपल ने ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया जिसमें नयी नवेली दुल्हनिया का अंदाज देखते ही बन रहा था।
सोनाक्षी सिन्हा के चेहरे पर ब्राइडल ग्लो काफी छा रहा था। उन्होंने अपने वेडिंग रिसेप्शन के लिए लाल रंग की सिल्क साड़ी पहनी थी। उन्होंने ग्लैम की जगह इस इवेंट के लिए पूरा ट्रेडिशनल लुक रखा था जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने लगभग सात सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद हमेशा के लिए एक-दूजे का हाथ थाम लिया है। इस खास दिन पर एक्ट्रेस ने वाइट और क्रीम कलर की साड़ी पहनी थी। उनका वेडिंग लुक देखने में जितना सिंपल लग रहा था, उतना ही कमाल का था। उनके होने वाले दूल्हे राजा ने भी अपनी दुल्हनिया का साथ देते हुए ट्विनिंग करने का फैसला किया। फिर शाम में हुए वेडिंग रिसेप्शन में सोनाक्षी लाल रंग की साड़ी में पहुंचीं और अपने लुक से पूरे इवेंट में चार चांद लगा दिए।
उन्होंने मांग में सिंदूर भी लगाया हुआ था और उनके बालों में गजरा महक रहा था। वहीं, उनके पति जहीर इकबाल वाइट ट्रेडिशनल आउटफिट में काफी हैंडसम लग रहे थे। इस इवेंट में फिल्म इंडस्ट्री से कई कलाकारों को शिरकत करते देखा गया। खासतौर पर, सोनाक्षी के पिछले प्रोजेक्ट ‘हीरामंडी’ की स्टार कास्ट भी कपल को बधाई देने पहुंची थीं।
सबसे पहले ब्राइड के माता-पिता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा को रिसेप्शन में शिरकत करते देखा गया। दोनों बेटी की शादी पर काफी खुश हो रहे थे। उनके अलावा, अदिति राव हैदरी भी अपने मंगेतर सिद्धार्थ के साथ पहुंचीं। कपल ने लीजेंड्री एक्ट्रेस रेखा के साथ पोज दिए।
साथ ही, मशहूर बॉलीवुड कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल भी पहुंचे। शर्मिन सेगल भी अपने पति के साथ पैपराजी के लिए पोज देती नजर आईं। आदित्य रॉय कपूर और उनके भैया भाभी सिद्धार्थ रॉय कपूर और विद्या बालन ने भी अपनी मौजूदगी से इवेंट में चार चांद लगा दिए।
(images- Varinder Chawla)
ये भी पढ़ेंः Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल ने की शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
पब्लिश्ड June 24th 2024, 07:36 IST