अपडेटेड 24 July 2024 at 07:42 IST
हाथों में हाथ, चेहरे पर मुस्कान… शादी का एक महीना पूरा होने पर सोनाक्षी-जहीर ने ऐसे किया सेलिब्रेट
Sonakshi-Zaheer: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को एक महीना पूरा हो चुका है। इसे सेलिब्रेट करने के लिए कपल डिनर डेट पर गया था जिसका वीडियो सामने आया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Sonakshi-Zaheer: सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) की शादी को एक महीना पूरा हो चुका है। बॉलीवुड एक्ट्रेस ने पिछले महीने की 23 तारीख को ही अपने बॉयफ्रेंड जहीर को हमेशा के लिए अपना हमसफर बना लिया था। अब अपनी वन मंथ एनिवर्सरी को कपल ने एक प्यारी डिनर डेट के साथ सेलिब्रेट किया है जिसकी पहली झलक सामने आई है।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल पिछले सात सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। फिर अपने रिलेशनशिप की सातवीं एनिवर्सरी पर ही कपल ने हमेशा के लिए साथ रहने की क़समें खाई हैं।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने ऐसे मनाई वन मंथ एनिवर्सरी
पहले तो कपल ने अपने फिलीपींस वेकेशन की कई सारी तस्वीरें शेयर की थी जिसमें दोनों पूल में रोमांस करते नजर आये थे। दबंग स्टार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने हनीमून की पिक्स अपलोड करते हुए कैप्शन में लिखा था कि उन्होंने अपने पति कि साथ शादी के एक महीने का जश्न रिकवर करके बिताया है।
उसके बाद शाम को सोनाक्षी और जहीर को मुंबई में एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए देखा गया था। इस दौरान कपल ब्लैक कलर के आउटफिट्स में ट्विनिंग करता देखा जा सकता है।
Advertisement
अदिति राव हैदरी भी हुईं जश्न में शामिल
सोशल मीडिया पर अब सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के डिनर डेट के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। जब कपल रेस्टोरेंट से बाहर निकल रहा था तो उनके पीछे अदिति राव हैदरी भी स्पॉट की गई थीं। सोनाक्षी और अदिति ने एक साथ संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में काम किया था। तबसे दोनों अच्छे दोस्त हैं।
क्या सोनाक्षी सिन्हा हैं प्रेग्नेंट?
बता दें कि जबसे सोनाक्षी और जहीर को क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया है, तबसे ही ऐसी अफ़वाहें उड़ रही हैं कि शायद सोनाक्षी सिन्हा माँ बनने वाली हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने अभी तक इन अफ़वाहों पर रिएक्शन नहीं दिया है। अब डिनर डेट पर सोनाक्षी को ओवरसाइज ब्लैक टॉप में देखा गया तो उनके प्रेगनेंसी के रूमर्स फिर से उड़ने लगे हैं।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 24 July 2024 at 07:42 IST