अपडेटेड 09:56 IST, January 3rd 2023
Singham Again: Rohit Shetty ने Ajay Devgn को सुनाई स्क्रिप्ट; एक्टर बोले- '...ये हमारी 11वीं ब्लॉकबस्टर होगी'
Singham Again: एक्टर अजय देवगन ने एक गुड न्यूज दी है जिसके बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

Singham Again: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'दृश्यम 2' (Drishyam 2) ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। क्राइम थ्रिलर ड्रामा फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही। इसके बाद एक्टर ने एक और गुड न्यूज दी है जिसके बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।
मालूम हो कि रोहित शेट्टी और अजय देवगन की फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। दोनों की जोड़ी एक से बढ़कर एक हिट फिल्में देने के लिए पहचानी जाती है। इसी बीच 'सिंघम' स्टार ने डायरेक्टर रोहित से मिलने की बात साझा की और बताया कि सिंघम अगेन के सिलसिले में दोनों की मुलाकात हुई है।
एक्शन और कॉमेडी फिल्में करने के लिए पॉपुलर एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रोहित शेट्टी संग तस्वीर शेयर की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन की कहानी सुनकर साल की अच्छी शुरुआत की। जो स्क्रिप्ट मैंने सुनी वो फायर है। भगवान ने चाहा तो यह हमारी 11वीं ब्लॉकबस्टर फिल्म होगी।'
Made a good start to the New Year with #RohitShetty’s narration of Singham Again. The script I heard is 🔥
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) January 2, 2023
God willing this will be our 11th blockbuster 🙏 pic.twitter.com/hyUvhGelnY
गौरतलब है कि सिंघम को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला था। जिसके बाद रोहित शेट्टी एक बार फिर सिंघम अगेन बनाने के लिए तैयार हैं। वह अजय देवगन को फिल्म की स्क्रिप्ट भी सुना चुके हैं। फिल्म में एक बार फिर अजय पुलिस अफसर के किरदार में तहलका मचा सकते हैं।
बताते चलें कि 'सिंघम' साल 2011 में आई थी जिसमें अजय देवगन के अपोजिट एक्ट्रेस काजल अग्रवाल नजर आईं थी। फिल्म में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। इसके बाद 'सिंघम रिटर्न्स' आईं जिसमें करीना कपूर ने अहम रोल निभाया। दोनों ही फिल्मों ने दर्शकों को एंटरटेन करने में कामयाबी हासिल की। अब जल्द ही सिंघम अगेन की शूटिंग हो सकती है जिसके लिए फैंस को लेडी सिंघम के नाम का इंतजार है। हालांकि खबरों के मुताबिक, लेडी सिंघम के तौर पर दीपिका पादुकोण के नाम की चर्चाएं हो रही हैं।
पब्लिश्ड 09:53 IST, January 3rd 2023