अपडेटेड 14 February 2024 at 10:34 IST

Singham Again: आ गया सिंघम का विलेन, ये मशहूर एक्टर निभाएगा नेगेटिव किरदार, पहला लुक कर देगा हैरान!

Singham Again Villain: ‘सिंघम अगेन’ को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। मेकर्स भी धीरे-धीरे फिल्म के कलाकारों को रिवील करते हुए लोगों की उत्सुकता बढ़ा रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
Singham Again
सिंघम अगेन | Image: IMDB

Singham Again Villain: बॉलीवुड की हिट जोड़ी अजय देवगन (Ajay Devgn) और रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) अपनी सुपर सक्सेसफुल फ्रेंचाइजी ‘सिंघम’ का अगला पार्ट लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का नाम होगा ‘सिंघम अगेन’ जिसके विलन का खुलासा हो गया है। सिंघम अगेन में विलेन का रोल अर्जुन कपूर निभा रहे हैं और मेकर्स ने उनका पहला लुक भी रिवील कर दिया है।

‘सिंघम अगेन’ को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। मेकर्स भी धीरे-धीरे फिल्म के कलाकारों को रिवील करते हुए लोगों की उत्सुकता बढ़ा रहे हैं। अब आखिरकार लंबे इंतजार के बाद फिल्म के विलेन का खुलासा हो गया है जिसके लिए रोहित शेट्टी ने अर्जुन कपूर को साइन किया है।

‘सिंघम अगेन’ में विलेन बनेंगे अर्जुन कपूर

2 स्टेट्स फेम एक्टर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ से बड़े पर्दे पर एक धमाकेदार कमबैक करने के लिए तैयार हैं। आज अजय देवगन ने फिल्म से उनका पहला लुक शेयर किया है जो देखने में काफी जबरदस्त और खतरनाक लग रहा है। पहली फोटो में जहां अर्जुन के चेहरे पर खून की छींटे दिख रही हैं और उनके हाथ में खून से लथपथ एक हथियार है, वहीं दूसरी फोटो में वह रणवीर सिंह उर्फ सिंबा का सामने करते दिख रहे हैं।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अजय देवगन लिखते हैं- ‘इस तूफान के लिए तैयार हो जाओ। अर्जुन कपूर आपका स्वागत है’। वहीं इश्कजादे फेम एक्टर ने भी अपना लुक रिवील करते हुए लिखा- ‘सिंघम का विलेन! हिट-मशीन रोहित शेट्टी सर के कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बनकर दुनिया के टॉप पर महसूस कर रहा हूं! मैं आपसे वादा करता हूं कि वहां तबाही मच जाएगी’। 

Advertisement

Iss toofan ke liye tayaar ho jao
Welcome @arjunk26 #SinghamAgain @ADFFilms @RSPicturez @jiostudios @RelianceEnt #Cinergy pic.twitter.com/m1Q23j6Tr9

— Ajay Devgn (@ajaydevgn) February 14, 2024

‘सिंघम अगेन’ के बारे में जानिए

रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में इंडस्ट्री के कई कलाकार नजर आएंगे। अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण और अर्जुन कपूर फिल्म से थिएटर में आग लगाने के लिए तैयार हैं। फिल्म इस साल 15 अगस्त को रिलीज हो रही है।

ये भी पढ़ेंः Singham Again में सूर्यवंशी की एंट्री, अक्षय का पोस्टर देख अजय देवगन बोले- ‘मना किया था…’

Advertisement

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 14 February 2024 at 10:12 IST