Sidharth Shukla: पहले प‍िता का उठा साया अब सिद्धार्थ शुक्ला ने भी परिवार का छोड़ा साथ, ऐसा था उनका परिवार

अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का गुरुवार को दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ने से निधन हो गया।

Follow : Google News Icon  
| Image: self

अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का गुरुवार को दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन से हर कोई सदमें में है। अपने पीछे सिद्धार्थ शुक्ला परिवार के चार सदस्यों को छोड़ गए हैं। उनका परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद का रहने वाला है। सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के परिवार में उनकी मां और दो बहने हैं।

सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म मुंबई में हुआ था। उनके पिता अशोक शुक्ला एक सिविल इंजीनियर थे और उनकी मां रीता शुक्ला हाउसवाइफ हैं। उनके पिता रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के साथ काम कर चुके थे। भले ही उनका जन्म मुंबई में हुआ था, लेकिन सिद्धार्थ का परिवार उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद का रहने वाला है। काफी समय पहले फेफड़ों की बीमारी के कारण उन्होंने अपने पिता को खो दिया था।

उन्होंने एक मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। ‘बाबुल का आंगन छूटे ना (Babul Ka Aangann Chootey Na)’ धारावाहिक के साथ छोटे पर्दे पर उन्होंने कदम रखा और बाद में ‘जाने पहचाने से ... ये अजनबी’, ‘लव यू जिंदगी’ जैसे धारावाहिकों में भी वह दिखाई दिए, लेकिन ‘बालिका वधू’ से वह घर-घर में पहचाने जाने लगे।

इनके अलावा, वह ‘झलक दिखला जा 6‘, ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7‘ और ‘बिग बॉस 13’ में भी नजर आए। 2014 में शुक्ला ने करण जौहर की फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां’ के साथ बॉलीवुड में करियर की शुरुआत की थी। सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 13 के विनर भी रह चुके हैं। कुछ समय पहले खबरें आई थी क‍ि सिद्धार्थ शुक्ला ब‍िग बॉस में हिस्सा ले चुकी शहनाज ग‍िल से शादी करने वाले हैं। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें: सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से शोक में डूबी टीवी इंडस्ट्री, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के विनर रहे सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) को उनकी मां के साथ बिग बॉस हाउस (Big Boss House) में देखा गया था। मां के बेहद करीब सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla)  उस वक्त काफी भावुक हुए थे। पिता के खोने के बाद इसी साल सिद्धार्थ ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर एक ट्वीट भी किया था। 

Advertisement

सिद्धार्थ शुक्ला वो दिल से दिल तक सीरियल में भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वो बॉलीवडु की फिल्म हम्पटी शर्मा की दुल्हनियां में भी एक्टिंग करते हुए दिखाई दिए थे। इस फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

Sidharth Shukla: सिद्धार्थ शुक्ला का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट देख हो जाएंगे भावुक, इन लोगों की तारीफ में पढ़े थे कसीदे

Published By:
 Chandani sahu
पब्लिश्ड