अपडेटेड 4 July 2023 at 21:49 IST
रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ मूवी डेट पर गईं Shraddha Kapoor, जाने कौन हैं वो खास शख्स?
Shraddha Kapoor रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ फिल्म देखने गईं। मूवी थियेटर के बाहर दोनों को देखा गया, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Shraddha Kapoor with Rumoured Boyfriend: श्रद्धा कपूर अपनी फिल्मों और अपनी क्यूटनेस के कारण अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। श्रद्धा भले ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं, लेकिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को वह अलग रखना ही पसंद करती हैं। रिलेशनशिप को लेकर भी एक्ट्रेस ज्यादा खुलकर बात नहीं करती। ऐसी खबर सामने आ रही है कि श्रद्धा कपूर को नया पार्टनर मिल गया है।
खबर में आगे पढ़ें...
- रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग मूवी डेट पर गईं श्रद्धा कपूर
- राहुल मोदी के साथ रिलेशनशिप की अफवाहें
- पेशे से राइटर हैं राहुल मोदी
मूवी थियेटर के बाहर स्पॉट हुईं श्रद्धा
सोमवार की शाम श्रद्धा कपूर को बी-टाउन में स्पॉट किया गया। वह मूवी थियेटर से बाहर निकल रही थी कि तभी पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया। ग्रे कलर के फ्लोर प्रिंट वाले सूट मे श्रद्धा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके सिंपल लुक को लेकर भी चर्चाएं हो रही हैं। श्रद्धा ने पैपराजी को पोज देने के लिए चेहरे से मास्क हटाया।
राहुल मोदी संग अफेयर की चर्चा
अभिनेत्री के कुछ देर बाद राहुल मोदी को भी थियेटर से बाहर निकलते देखा गया। इसके बाद से ही दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सामने आने लगी। रिपोर्ट्स की माने तो दोनों पहले साथ में डिनर डेट के लिए भी जा चुके हैं। हालांकि अभी तक राहुल मोदी या श्रद्धा कपूर ने इस मामले में कोई बात हीं है। न ही दोनों ने रिलेशनशिप स्वीकार किया और न ही इससे इनकार किया है।
Advertisement
कौन हैं राहुल मोदी?
कुछ देर बाद राहुल मोदी को कार में बैठे देखा गया। फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर राहुल मोदी कौन हैं और दोनों की मुलाकात कैसे हुई। राहुल मोदी असल में एक राइटर हैं। फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में उन्होंने लव रंजन के साथ बतौर को-राइटर काम किया। रिपोर्ट्स की माने तो श्रद्धा और राहुल की मुलाकात फिल्म के सेट पर ही हुई थी। इससे पहले राहुल मोदी फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ और ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ में भी काम कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें- सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचीं Bhumi Pednekar, बहन समीक्षा संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
Advertisement
जल्द फिल्म ‘स्त्री 2’ में नजर आएंगी श्रद्धा
फैंस श्रद्धा से रिलेशशिप को ऑफिशियल करने की मांग कर रहे हैं। राहुल मोदी से पहले श्रद्धा का नाम फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ से जोड़ा गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने करीब 4 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। साल 2022, फरवरी में दोनों के अलग होने की खबर है। वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कर’ में नजर आई थीं। फिलहाल वह ‘स्त्री 2’ की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं, जिसमें वह राजकुमार राव क साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।
Published By : Mohit Jain
पब्लिश्ड 4 July 2023 at 21:47 IST