अपडेटेड 1 March 2024 at 16:34 IST

रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग जामनगर के लिए रवाना हुईं Shraddha Kapoor, रिलेशनशिप को किया ऑफिशियल!

Shraddha Kapoor: राहुल मोदी से पहले श्रद्धा कपूर का नाम फोटोग्राफर रोहित श्रेष्ठ के साथ भी जुड़ा चुका है। दोनों ने करीब 4 साल एक दूसरे को डेट किया।

Follow : Google News Icon  
Shraddha Kapoor with Rahul Mody
राहुल मोदी संग स्पॉट हुईं श्रद्धा | Image: Instagram

Shraddha Kapoor with Rahul Mody: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को शुक्रवार (1 मार्च) को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वह अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए जामनगर जा रही हैं। इस दौरान श्रद्धा अकेले नहीं थी। वह अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी (Rahul Mody) के साथ नजर आईं।

श्रद्धा कपूर और राहुल को प्री वेडिंग इवेंट के लिए गुजरात रवाना होते देखा गया। मुंबई एयरपोर्ट पर श्रद्धा कपूर ने राहुल एक दूसरे से बातचीत करते दिखे। इस दौरान उन्होंने पैपराजी के सामने पोज नहीं दिए। हालांकि एंट्रीवे पर उनकी तस्वीरें खींची गईं। इस दौरान श्रद्धा को एक सिंपल व्हाइट टी-शर्ट और पैंट पहनकर कैजुअल लुक में देखा गया।

...तो श्रद्धा ने ऑफिशियल कर दिया रिलेशन?

वैसे तो दोनों के रिलेशनशिप की अटकलें लंबे समय से लगाई जा रही हैं। हालांकि अब ऐसा लगता है कि एक साथ पब्लिक इवेंट अटैंड कर दोनों अपने रिलेशनशिप को एक कदम और आगे ले जा रहे हैं। दोनों अपने को ऑफिशियल कर रहे हैं।

श्रद्धा कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर प्राइवेट ही रखती हैं। वैसे तो उनका नाम कई लोगों के साथ जुड़ चुका है, लेकिन एक्ट्रेस ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ नहीं बोला।

Advertisement

कई बार साथ में किया जा चुका है स्पॉट

फिलहाल श्रद्धा कपूर के 'तू झूठी मैं मक्कर' फिल्म के राइटर राहुल मोदी को डेटिंग की खबरें जोर पकड़ रही हैं। पिछले साल दोनों को एक साथ डिनर करते हुए स्पॉट किया गया था। इसके बाद उनकी डेटिंग की अटकलें लगाई जाने लगी थीं। बाद में श्रद्धा और राहुल को जुहू पीवीआर से बाहर भी देखा गया था, जहां वैसे तो दोनों ने अपने रिश्ते को प्राइवेट रखने की पूरी कोशिश की। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो श्रद्धा और राहुल अपने रिश्ते को लेकर गंभीर हैं।

राहुल मोदी से पहले श्रद्धा कपूर का नाम फोटोग्राफर रोहित श्रेष्ठ के साथ भी जुड़ा चुका है। कथित तौर पर दोनों चार साल तक रिलेशनशिप में रहे, लेकिन 2022 में दोनों का ब्रेकअप हो गया।

Advertisement

वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस 'स्त्री 2' में दिखाई देंगी, जिसमें राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी भी उनके साथ नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: Anant Ambani-Radhika Merchant: बेटे की शादी के लिए नीता की थीं ये 2 इच्छाएं, बताया जामनगर क्यों चुना

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 1 March 2024 at 16:26 IST