अपडेटेड 6 January 2024 at 14:36 IST
नथ पहन मराठी मुलगी Shraddha Kapoor ने ढाया कहर, फोटोज देख एक्ट्रेस की सादगी के कायल हुए फैंस
Shraddha Kapoor Latest Photos: एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह नाक में नथ पहने नजर आ रही हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Shraddha Kapoor Latest Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर हमेशा किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। अब हाल ही में श्रद्धा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
स्टोरी में आगे पढ़ें…
- मराठी मुल्गी बनीं श्रद्धा कपूर
- शेयर की अपनी खूबसूरत तस्वीर
- सादगी पर फिदा हुए फैंस
वायरल हो रहीं ये तस्वीरें खुद एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस लाइम शेड सूट में कहर ढा रही हैं। खास बात ये है कि उन्होंने इन तस्वीरों में अपनी नाक में महाष्ट्रीयन नथ पहनी हुई है। जो उन्हें पूरी तरह से मराठी मुलगी यानी कि मराठी लड़की जैसा लुक देने का काम कर रही है।
इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने अपने बालों में पीले रंग के फूलों का गजरा भी लगाया हुआ है। कानों में एक्ट्रेस ने हैवी झुमके पहने हैं। वहीं, श्रद्धा ने तस्वीरों के कैप्शन में लिखते हुए पूछा है, कि 'बताओ क्या देख रही हूं???' उनकी इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। एक इंस्टा यूजर ने एक्ट्रेस की खूबसूरती को लेकर कमेंट किया, 'दीदू आप बहुत खूबसूरत लग रही हो।'
वहीं, एक यूजर ने पोस्ट के साथ पूछे गए श्रद्धा के सवाल पर सवाल पूछते हुए लिखा, 'आप मुझे देख रही हैं श्रद्धू ??' एक अन्य यूजर ने लिखा 'अपनी लैम्बरगिनी को।'
Advertisement
बहरहाल, श्रद्धा की इस पोस्ट को लोग खूब लाइक कर रहे हैं। बता दें कि एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में देखा गया था। इस फिल्म में वह बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के अपोजिट लीड रोल निभाती हुईं नजर आई थीं।
ये भी पढ़ें: OTT: रोमांटिक, एक्शन फिल्मों से हो गए हैं बोर? देख लें ये कॉमेडी मूवीज; हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
Advertisement
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 6 January 2024 at 13:53 IST