अपडेटेड 5 February 2024 at 10:26 IST

Shraddha Kapoor ने इंस्टा के जरिए दिया अपनी शादी का हिंट? इस शख्स के साथ उड़ रहीं डेटिंग की अफवाहें

Shraddha Kapoor Wedding: श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पूछ लिया है जिसके बाद उनकी शादी की अफवाहें शुरू हो गई हैं।

Follow : Google News Icon  
Shraddha Kapoor
श्रद्धा कपूर | Image: instagram

Shraddha Kapoor Wedding: बॉलीवुड की क्यूट और बबली एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्हें अक्सर मस्ती भरे पोस्ट के जरिए फैंस से इंटरैक्ट करते देखा जाता है। हालांकि, इस बार एक्ट्रेस ने फैंस से कुछ ऐसा पूछ लिया है जिसके बाद उनकी शादी की अफवाहें शुरू हो गई हैं।

श्रद्धा कपूर ने अपने करियर में ‘आशिकी’, ‘बागी’, ‘एबीसीडी 2’, ‘स्ट्रीट डांसर’, ‘साहो’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फैन फॉलोइंग करोड़ों में है। एक्ट्रेस अक्सर विवादों से दूर रहती हैं और अपनी खूबसूरती और टैलेंट के लिए जानी जाती हैं। 

श्रद्धा कपूर जल्द कर रही हैं शादी?

हाफ गर्लफ्रेंड फेम एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की हैं जिनके बाद उनकी शादी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। इस तस्वीरों में वह ब्लश पिंक सूट में सजी संवरी दिख रही हैं। उनके सूट पर वाइट कढ़ाई हो रही होती है। उन्होंने अपने इस एथनिक लुक को स्टेटमेंट ईयररिंग, खुले बाल और एक बिंदी के साथ पूरा किया। उनका मेकअप सिंपल था जिसमें वह काफी प्यारी लग रही थीं। 

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए श्रद्धा कपूर ने कैप्शन में लिखा- ‘अच्छी लग रही हूं, शादी कर लूं’। उनका ये मजाकिया कैप्शन अब वायरल हो रहा है और फैंस सवाल कर रहे हैं कि क्या वह वाकई शादी करने वाली हैं। क्या इसके जरिए कपूर ने अपनी शादी का हिंट दिया है। हालांकि, अभी तक श्रद्धा कपूर की शादी को लेकर कोई चर्चा नहीं है।

Advertisement

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

श्रद्धा कपूर का किसके साथ जुड़ा नाम?

आपको बता दें कि बीते कुछ समय से ऐसी अफवाहें चल रही हैं कि श्रद्धा कपूर अपनी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के राइटर राहुल मोदी (Rahul Modi) के साथ रिलेशनशिप में हैं। 3 जुलाई 2023 को दोनों को मुंबई में एक साथ स्पॉट भी किया गया था जिसके बाद अटकलें लगाई जाने लगी कि दोनों डिनर डेट पर गए थे। हालांकि, एक्ट्रेस ने इन अफवाहों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

ये भी पढ़ेंः Grammy Award: शंकर महादेवन से पहले इन भारतीयों ने जीता ग्रैमी, कौन थीं ये हासिल करने वाली पहली महिला

Advertisement

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 5 February 2024 at 10:22 IST