Sushant Singh Rajput Death: सुशांत सिंह राजपूत को याद कर छलक पड़े एक्टर शिशिर शर्मा के आंसू, कहा- 'वो सुसाइड नहीं था...'
Sushant Singh Rajput Suicide: सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के सालों बाद भी एक्टर शिशिर शर्मा इस बात को समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ? इसी पर उन्होंने इमोशनल होकर अपने विचार शेयर किए।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Shishir Sharma On Sushant Singh Rajput Death: बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को हमारे बीच से गए करीब 6 साल हो चुके हैं, लेकिन उनके फैंस और करीबियों के दिलों में उनकी यादें और उनसे जुड़ा दर्द आज भी ताजा है। फिल्म 'छिछोरे' में उनके साथ काम कर चुके सीनियर एक्टर शिशिर शर्मा ने सुशांत को याद किया और इस दौरान वह काफी भावुक हो गए।
'सुशांत ऐसा कदम नहीं उठा सकता'
शिशिर शर्मा ने हाल ही में यूट्यूब चैनल के एक पॉडकास्ट पर एक इंटरव्यू दिया। जब उनसे सुशांत की मौत के बारे में सीधा सवाल किया गया, तो उन्होंने बिना किसी झिझक के कहा कि सुशांत का स्वभाव ऐसा था ही नहीं कि वह खुद अपनी जान ले लें। शिशिर ने सुशांत को एक बेहद समझदार और सुलझा हुआ इंसान बताया, जो अपनी जिंदगी और अपने काम को लेकर बहुत सीरियस रहता था।
खबर सुनते ही रो पड़े थे शिशिर
साल 2020 के उस मनहूस दिन को याद करते हुए शिशिर शर्मा के आंसू छलक पड़े। उन्होंने बताया कि जब उन्हें पहली बार सुशांत के निधन की खबर मिली, तो वह खुद को संभाल नहीं पाए और रो पड़े। उनके लिए यह मानना बहुत मुश्किल था कि इतना होनहार और टैलेंटेड एक्टर इतनी जल्दी दुनिया छोड़ गया। इस सदमे से बाहर आने में उन्हें खुद काफी वक्त लगा।
शिशिर ने कहा, "ऐसा कोई बिना वजह सुसाइड थोड़ी कर लेता है... इसके पीछे जरूर कोई न कोई बड़ी वजह रही होगी।" हालांकि, उन्होंने भारी मन से यह भी जोड़ा कि अब इस बारे में बात करने से कोई फायदा नहीं है, अब हम किससे बात कर सकते हैं? बातचीत के दौरान उन्होंने 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' जैसी फिल्मों में सुशांत की शानदार एक्टिंग की जमकर तारीफ भी की।
Advertisement
क्या हुआ था 14 जून 2020 को?
बता दें कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के बांद्रा वाले अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। उस वक्त कूपर अस्पताल की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह 'एस्फ़िक्सिया' यानी दम घुटना बताई गई थी। जांच एजेंसियों ने शुरुआती तौर पर इसे आत्महत्या माना था।
हालांकि, सुशांत का परिवार इस थ्योरी से सहमत नहीं था। उन्होंने सुशांत की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया था। इसी मामले की जांच के दौरान व्हाट्सएप चैट से ड्रग्स का एंगल भी सामने आया था, जिसकी अलग से लंबी जांच चली।
Advertisement
रिया चक्रवर्ती को मिली क्लीन चिट
इस पूरे विवाद के दौरान रिया चक्रवर्ती को लोगों के भारी गुस्से और सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ा था। ड्रग्स मामले में उन्हें कुछ समय जेल में भी बिताना पड़ा, हालांकि बाद में बॉम्बे हाई कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई थी।
लंबे समय तक चली इस हाई-प्रोफाइल जांच के बाद, साल 2025 में सीबीआई (CBI) ने इस मामले में अपनी क्लोजर रिपोर्ट पेश की, जिसमें रिया चक्रवर्ती को क्लीन चिट दे दी गई और उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया गया। इन सब कानूनी मुश्किलों से बाहर आने के बाद, रिया चक्रवर्ती अब अपने पॉडकास्ट और नए बिजनेस के जरिए अपनी नॉर्मल लाइफ में वापस लौट आई हैं।