अपडेटेड 30 October 2025 at 10:45 IST
Sudhir Dalvi: इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे ‘शिरडी के साईं बाबा’ सुधीर दलवी, मदद के लिए आगे आईं रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा
Sudhir Dalvi: फिल्म ‘शिरडी के साईं बाबा’ में साईं बाबा का किरदार निभाने वाले एक्टर सुधीर दलवी इस समय गंभीर बीमारी सेप्सिस से जूझ रहे हैं, जो एक जानलेवा संक्रमण है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Sudhir Dalvi: मनोज कुमार की क्लासिक फिल्म ‘शिरडी के साईं बाबा’ (1977) में साईं बाबा का किरदार निभाने वाले एक्टर सुधीर दलवी की हालत इस समय गंभीर बताई जा रही है। उन्हें 8 अक्टूबर 2025 को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मूवी टॉकीज की रिपोर्ट की माने तो, 86 साल के सुधीर दलवी इस समय गंभीर बीमारी सेप्सिस से जूझ रहे हैं, जो एक जानलेवा संक्रमण है। उनके परिवार को इलाज का खर्चा उठाने में दिक्कत हो रही है जिस वजह से उन्होंने अब फैंस और इंडस्ट्री के लोगों से मदद की गुहार लगाई है।
साईं बाबा फेम सुधीर दलवी की हालत गंभीर
मीडिया रिपोर्ट की माने तो, सुधीर दलवी के इलाज का खर्चा पहले ही 10 लाख रुपये से ज्यादा हो चुका है और परिवार इस बढ़ते खर्च को लेकर संघर्ष कर रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि इलाज का कुल खर्च 15 लाख रुपये तक पहुंच सकता है। ऐसे में परिवार ने मीडिया के जरिए दलवी के फैंस और फिल्म जगत के सदस्यों से आर्थिक मदद की अपील की है। उनकी ये गुहार सुनकर रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी आगे आई हैं।
सुधीर दलवी के अस्पताल में भर्ती होने और परिवार द्वारा आर्थिक मदद मांगने की खबर पैपराजी पेज विरल भयानी ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट की है। जैसे ही उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर आग की तरह फैली तो ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा मदद के लिए तुरंग आगे आ गईं।
Advertisement
उन्होंने विरल भयानी के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘हो गया, आपकी रिकवरी जल्दी हो’। ये कमेंट पढ़कर लोगों ने रिद्धिमा को बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक ने लिखा- ‘यहां भी फुटेज चाहिए’ तो दूसरा लिखता है- ‘मदद छुपकर करनी चाहिए’। अब ऐसे लोगों को रिद्धिमा ने मुंहतोड़ जवाब दिया है और लिखा- ‘जिंदगी में सब कुछ दिखावे का नहीं होता। किसी जरूरतमंद की अपनी क्षमता के अनुसार मदद करना सबसे बड़ा आशीर्वाद है’।
कौन हैं सुधीर दलवी?
साईं बाबा के किरदार से लोकप्रियता हासिल करने के बाद सुधीर को रामानंद सागर के टीवी शो ‘रामायण’ में गुरु वशिष्ठ की भूमिका निभाते देखा गया था। फिर वो ‘बुनियाद’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ और ‘जुनून’ में भी नजर आए। उन्हें श्याम बेनेगल की फिल्म ‘भारत एक खोज’ में भी देखा गया था। वो आखिरी बार 2006 में ‘वो हुए ना हमारे’ में काम करते देखे गए थे।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 30 October 2025 at 10:45 IST