अपडेटेड 10 October 2023 at 10:16 IST

अचानक अस्पताल क्यों पहुंची Shehnaaz Gill? हॉस्पिटल बेड से फैंस के लिए दिया ये संदेश, देखें VIDEO

शहनाज गिल इन दिनों अपनी फिल्म थैंक्यू फॉर कमिंग के प्रमोशन में बिजी हैं। इस बीच अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

Follow : Google News Icon  
Shehnaaz Gill Hospitalized/ PC: X/Instagram- @shehnaazgill
Shehnaaz Gill Hospitalized/ PC: X/Instagram- @shehnaazgill | Image: self

Shehnaaz Gill News: एक्ट्रेस शहनाज गिल 'थैंक्यू फॉर कमिंग' के लिए सुर्खियों में बनी हुई हैं। 6 अक्टूबर को ही ये मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। हालांकि इस बीच शहनाज से जुड़ी एक ऐसी खबर आई है, जो उनके फैंस को परेशान कर सकती हैं। शहनाज बीमार हो गई और वह हॉस्पिटल में एडमिट हैं। 

स्टोरी में आगे पढ़ें...

  • फिल्म प्रमोशन के बीच अस्पताल क्यों पहुंची शहनाज? 
  • एक्ट्रेस ने खुद लाइव आकर बताई कैसी हैं वो...?
  • शहनाज के अलावा ये टीवी एक्ट्रेस भी हुई अस्पताल में एडमिट

अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से शहनाज को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दरअसल, एक्ट्रेस इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में काफी बिजी है। बताया जा रहा है कि प्रमोशन के दौरान ही शहनाज की तबीयत बिगड़ी और उनको अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। वह फूड इंफेक्शन का शिकार हो गई हैं। 

शहनाज ने लाइव आकर क्या कहा? 

हाल ही में शहनाज गिल ने खुद इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपने फैंस को इसके बारे में बताया। वीडियो में वह अस्पताल के बेड पर लेटी हुई नजर आ रही हैं।  शहनाज इस दौरान कहती नजर आ रही हैं, “देखो टाइम सबका आता है, सबका जाता है। मेरे साथ भी वहीं हुआ। फिर आएगा थोड़े दिन बाद। मैं ठीक नहीं थी मैंने सैंडविज खा लिया था, पर अब मैं ठीक हूं। बाहर का खाना मत खाओ। मुझे फूड इंफेक्शन हो गया था।” 

अनिल कपूर ने कहा 'तुम अगली मुमताज हो'

शहनाज के यूं अचानक हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबर आते ही उनके फैंस परेशान हो गए हैं और जल्द एक्ट्रेस के ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। वहीं, बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर ने भी शहनाज के लाइव पर कमेंट करते हुए उन्हें चीयर करने की कोशिश की। उन्होंने कहा, "तुम मुमताज की तरह हो... अगली मुमताज। सब देख रहे हैं तुम्हें, एप्रीशिएट कर रहे हैं।'

Advertisement

वहीं शहनाज की तबीयत खराब होने के बाद 'थैंक्यू फॉर कमिंग' फिल्म की मेकर रिया कपूर उनसे मिलने और हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंची। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्हें अस्पताल से बाहर निकलते हुए देखा जा रहा है। 

जैस्मिन भसीन की भी हुई तबीयत खराब

शहनाज गिल ही नहीं टीवी की एक और एक्ट्रेस के अस्पताल में एडमिट होने की खबर आ रही है। टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन पेट के इंफेक्शन की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती हुई है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी में एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनके हाथ में ड्रिप लगी नजर आ रही हैं। 

Advertisement
actress jasmin bhasin hospitalized

वहीं, 'थैंक यू फॉर कमिंग' फिल्म की बात करें तो इसे करण बुलानी ने डायरेक्ट किया है। वहीं एकता कपूर, रिया कपूर, अनिल कपूर ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। मूवी में शहनाज गिल के साथ भूमि पेडनेकर, डॉली सिंह, कुशा कपिला, शिबानी बेदी, करण कुंद्रा भी नजर आ रहे हैं। वहीं

यह भी पढ़ें: माफी मांगने के बाद पान मसाले के एड में Akshay Kumar को दोबारा देखकर भड़क उठे लोग, अब एक्टर ने दी सफाई

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 10 October 2023 at 10:13 IST