शत्रुघ्न सिन्हा ने नए साल पर शेयर की फैमिली फोटो, नहीं दिखे जहीर इकबाल, नेटिजंस का सवाल- दामाद कहां हैं?
Shatrughan Sinha: मशहूर एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने फैंस को नए साल की बधाई देते हुए एक पोस्ट किया है जिसमें उनके दामाद जहीर इकबाल कही नजर नहीं आ रहे।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Shatrughan Sinha: नया साल 2026 आ चुका है। लोगों ने खट्टी-मीठी यादों के साथ 2025 को अलविदा कहा। मशहूर एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने फैंस को नए साल की बधाई देते हुए एक पोस्ट किया है जिसमें उनके दामाद जहीर इकबाल कही नजर नहीं आ रहे।
शत्रुघ्न सिन्हा ने 1 जनवरी 2026 यानि न्यू ईयर के मौके पर अपने एक्स हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनका पूरा परिवार देखा जा सकता है।
शत्रुघ्न सिन्हा ने नए साल पर शेयर की फैमिली फोटो
शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने X हैंडल पर जो दो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वो अपने परिवार के साथ नजर आ रहे हैं। इन फैमिली पोर्ट्रेट में उनकी पत्नी पूनम सिन्हा, बेटी सोनाक्षी सिन्हा और दोनों बेटे लव और कुश सिन्हा देखे जा सकते हैं। एक फोटो कुश सिन्हा के वेडिंग रिसेप्शन की भी है। इन्हें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- “साल 2026 प्रेम, हंसी, शांति, समृद्धि और कभी न भुलाए जाने पलों से भरा हो। नए साल की शुभकामनाएं!”
न्यू ईयर के पोस्ट में शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने बेटे-बहू की तस्वीरें भी शेयर की हैं लेकिन उनके नए नवेले दामाद जहीर इकबाल कही नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में फैंस कमेंट सेक्शन के जरिए सवाल कर रहे हैं कि आखिर जहीर हैं कहां। एक ने लिखा- ‘इस फैमिली फोटो से कोई मिसिंग है’, तो दूसरा यूजर कमेंट करता है- ‘दामाद दिखाई नहीं दे रहा सर फोटो में’।
Advertisement
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 2024 में शादी की थी। कपल ने 23 जून, 2024 को रजिस्टर्ड मैरिज करने से पहले करीब सात सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें अपने पति शत्रुघ्न सिन्हा को सोनाक्षी और जहीर के रिश्ते के लिए मनाने में दो साल लग गए थे।
ये भी पढ़ेंः Aviva Baig: काफी स्टाइलिश हैं प्रियंका गांधी की होने वाली बहू, आखिरी फोटो में बॉयफ्रेंड रेहान के साथ दिख रहीं ग्लैमरस