निधन के बाद भारी मन से धर्मेंद्र के घर पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा, बताया सनी-बॉबी से मिलकर कैसा लगा
Dharmendra-Shatrughan Sinha: शत्रुघ्न सिन्हा ने धर्मेंद्र के निधन के बाद सनी देओल और बॉबी देओल से मुलाकात की है। उन्होंने बताया कि दिल्ली से लौटने के बाद वो बड़े दुखी मन से देओल परिवार के घर गए थे।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Dharmendra-Shatrughan Sinha: बॉलीवुड के लीजेंड्री स्टार धर्मेंद्र ने 24 नवंबर को हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत से उनके करीबियों और चाहनेवालों को गहरा सदमा लगा है। ‘हीमैन’ का हंसता-खिलखिलाता चेहरा अब कभी देखने के लिए नहीं मिलेगा। इस बीच, सीनियर एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने धर्मेंद्र के निधन के बाद देओल परिवार से मुलाकात की है।
सिन्हा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए धर्मेंद्र को याद करते हुए ढेर सारी तस्वीरें पोस्ट की हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि कैसे दिल्ली से लौटने के बाद वो बड़े दुखी मन से देओल परिवार के घर गए थे।
धर्मेंद्र के परिवार से मिले शत्रुघ्न सिन्हा
शत्रुघ्न सिन्हा ने धर्मेंद्र के निधन के पांच दिन बाद उनके परिवार से उनके घर जाकर मुलाकात की। वो दिल्ली में थे। जब मुंबई लौटे तो उन्होंने धर्मेंद्र के घर जाकर उनके बेटों सनी देओल और बॉबी देओल से मुलाकात की है।
सिन्हा ने शोले स्टार के साथ अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए कुछ तस्वीरें भी अपलोड की हैं। दो तस्वीरों में शत्रुघ्न सिन्हा और धर्मेंद्र के अलावा सनी देओल और बॉबी देओल भी देखे जा सकते हैं।
Advertisement
'सनी-बॉबी से मिलकर अच्छा लगा'
इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- “दिल्ली से लौटते ही, बहुत भारी दुख के साथ अपने सबसे प्यारे पारिवारिक दोस्त, हमारे बड़े भाई धर्मेंद्र के घर गया। उनके प्यारे बेटों सनी देओल, बॉबी देओल, उनकी पत्नी तान्या, उनके हैंडसम बेटों धरम और खासकर आर्यमन से मिलकर बहुत अच्छा लगा। उन सभी से मुलाकात बढ़िया रही और धरम जी को याद किया। वो एक अद्भुत व्यक्ति थे जो उन अनगिनत जिंदगियों के लिए हमेशा अमर रहेंगे जिन्हें उन्होंने छुआ। इस दुख की घड़ी में उनकी शांति और शक्ति के लिए प्रार्थना करता हूं। शांति”।
ये भी पढ़ेंः भांग चखने के बाद 8 घंटे तक इस हाल में थे अनुपम खेर, मारिजुआना ट्राई करने का भी सुनाया किस्सा, बोले- पागल हो गया था