अपडेटेड 18 February 2024 at 17:45 IST

शाहिद-कृति की 'तेरी बातों में..' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 100 करोड़ क्लब से बस इतनी दूर; जानिए कलेक्शन

Shahid Kapoor और कृति सेनन की सिजलिंग केमिस्ट्री के साथ ही फिल्म की अनोखी कहानी लोगों को काफी पसंद आ रही है।

Follow : Google News Icon  
Shahid Kapoor, Kriti Sanon
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का कलेक्शन | Image: Kriti Sanon/Instagram

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Collection: एक इंसान और AI रोबोट की अनोखी प्रेमी कहानी लोगों को खूब भा रही है। शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' रिलीज के एक हफ्ते बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी पकड़ बनाए हुए है। फिल्म अब 100 करोड़ क्लब का हिस्सा बनने के लिए एकदम तैयार हैं।

जी हां, शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 100 करोड़ के बेहद करीब पहुंच गई है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 98 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और आज यानी रविवार (18 फरवरी) को ये सेंचुरी लगाकर इस आंकड़े को पार कर लेगी।

इस फिल्म में शाहिद और कृति की जोड़ी पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आई। लोगों को दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री के साथ ही फिल्म की अनोखी कहानी ने काफी पसंद किया, जिसके चलते यह अब भी अच्छी खासी कमाई करने में कामयाब हो पा रही है।

9 दिनों में फिल्म का कलेक्शन

मेकर्स ने 'तेरी बातों में...' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन का आंकड़ा शेयर किया है। इसके मुताबिक मूवी ने 9 दिनों में 98.06 करोड़ की कमाई कर ली है। यानी रविवार को फिल्म का कलेक्शन 100 करोड़ के पार पहुंच जाएगा।

Advertisement

वहीं बात घरेलू कलेक्शन की करें तो इसमें भी ये फिल्म हाफ सेंचुरी लगा चुकी है। फिल्म का कलेक्शन 50 करोड़ के पार पहुंच चुका है। मूवी ने दूसरे शनिवार (17 फरवरी) पर भी 5 करोड़ के आसपास की अच्छी खासी कमाई की। वहीं, फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन से साफ है कि इसे भारत के साथ दूसरे देशों में भी काफी पसंद किया जा रहा है।

इस साल की दूसरी फिल्म बनेगी

100 करोड़ के क्लब में एंट्री लेते ही 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया...' इस उपलब्धि को हासिल करने वाली इस साल की दूसरी फिल्म बन जाएगी। इससे पहले जनवरी में रिलीज हुई ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: हीरो बनकर दी बैक-टू-बैक फ्लॉप, अब विलेन बनकर 250 करोड़ की फिल्म से अपना करियर बचाएगा ये बड़ा एक्टर?

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 18 February 2024 at 17:45 IST