अपडेटेड 21 January 2025 at 17:34 IST
Saif Ali Khan: सैफ अली खान के घर की बढ़ाई गई सुरक्षा, नेट से पैक किया गया डक्ट एरिया
जिस बिल्डिंग में सैफ अली खान और करीना कपूर अपने बच्चों जेह और तैमूर के साथ रहते हैं, उसकी 12वीं मंजिल पर सभी एसी डक्ट एरिया को जालीदार स्क्रीन से सील कर दिया गया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Saif Ali Khan News: अभिनेता सैफ अली खान को उनके घर पर हुए हमले में काफी चोट आई है। इसके बाद उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके साथ फ्लोर डक्ट को जाली (नेट) से पैक कर दिया गया है। अभिनेता को लीलावती अस्पताल से छुट्टी मिलने से पहले उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
जिस बिल्डिंग में सैफ अली खान और करीना कपूर अपने बच्चों जेह और तैमूर के साथ रहते हैं, उसकी 12वीं मंजिल पर सभी एसी डक्ट एरिया को जालीदार स्क्रीन से सील कर दिया गया है।
अभिनेता सैफ अली को मंगलवार को लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा रहा है। डॉक्टरों ने उन्हें सुझाव दिया है कि उन्हें पूरी तरह से ठीक होने के लिए कुछ और दिन आराम करने की जरूरत है।
इससे पहले, अभिनेता सैफ अली खान के घर मंगलवार की सुबह पहुंची पुलिस ने पूरे क्राइम सीन को रीक्रिएट किया। अभिनेता पर हुए हमले की जांच कर रही मुंबई पुलिस आरोपी शहजाद को भी साथ लेकर आई थी, ताकि पूरे क्राइम सीन को समझा जा सके।
Advertisement
पुलिस ने आरोपी से यह जाना कि आखिर उसने कैसे सैफ पर हमला किया था। क्राइम सीन रीक्रिएट करते समय आरोपी ने भी पुलिस को सब कुछ बताया कि वह कैसे सैफ के घर में घुसा था। इससे पुलिस को आगे की जांच करने में मदद मिलेगी।
इससे पहले, फॉरेंसिक विभाग की टीम ने अभिनेता के घर पर पहुंचकर साक्ष्यों को एकत्रित किया था। इसके अलावा, पुलिस ने सैफ के घर में काम करने वाली दो घरेलू सहायिकाओं को भी हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की थी, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस अब तक इस मामले में कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है। वहीं, पुलिस जांच में यह सामने आया है कि सैफ पर हमला करने वाला आरोपी बांग्लादेशी है।
Advertisement
पुलिस ने अभिनेता सैफ पर हमला करने वाले शख्स मोहम्मद शहजाद को 17 जनवरी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
बता दें कि अभिनेता के घर पर चोरी से घुसने वाले शख्स ने सैफ पर चाकू से वार किए थे। इसके बाद घायल अवस्था में सैफ को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी सर्जरी हुई। उनकी सर्जरी सफल रही।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 21 January 2025 at 17:34 IST