सतीश शाह को पद्मश्री देने की मांग, FWICE की पीएम मोदी को चिट्ठी, लिखा- सबसे बढ़िया ट्रिब्यूट होगा

Satish Shah Death: फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर सतीश शाह को पद्मश्री सम्मान देने की रिक्वेस्ट की है।

bollywood actor satish shah passes away
Satish Shah | Image: X

Satish Shah Death: फिल्मों और टीवी की दुनिया में अपने आइकॉनिक किरदारों से धमाल मचाने वाले एक्टर सतीश शाह अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका 74 साल की उम्र में 25 अक्टूबर को निधन हो गया। अब फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर उन्हें पद्मश्री सम्मान देने की रिक्वेस्ट की है।

FWICE ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि करीब चार दशकों से लोगों को हंसाने वाले सतीश शाह के लिए ये सबसे बढ़िया ट्रिब्यूट होगा। अब इस लेटर की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 

सतीश शाह को पद्मश्री देने की मांग

FWICE की पीएम मोदी को भेजी गई चिट्ठी में लिखा है कि "फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज विनम्रतापूर्वक आपसे अपील करता है कि प्लीज भारत के सबसे प्रिय और प्रतिष्ठित अभिनेताओं में से एक स्वर्गीय श्री सतीश शाह को पद्मश्री पुरस्कार (मरणोपरांत) देने पर विचार करें।"

चिट्ठी में आगे लिखा है- “सतीश शाह एक दुर्लभ और प्रतिभाशाली कलाकार थे, जिनका काम देशभर में लाखों लोगों के लिए खुशी, हंसी और इमोशन लेकर आया। ‘ये जो है जिंदगी’, ‘साराभाई वर्सेस साराभाई', ‘जाने भी दो यारो’, ‘मैं हूं ना’ जैसी कई ऐतिहासिक फिल्मों और टेलीविजन शो में अपने शानदार परफॉर्मेंस के जरिए वो एक घरेलू नाम बन गए”।

Advertisement

'सतीश शाह ने लोगों को मुस्कुराहट दी'

फेडरेशन ने ये भी लिखा है कि "पद्मश्री सम्मान न केवल सतीश को, बल्कि उस व्यक्ति को भी मान्यता देगा जिसने 'भारत के चेहरे पर मुस्कुराहट' दी। उनके निधन से उन सभी के दिलों में एक भावनात्मक शून्यता आ गई है जो उन्हें जानते थे और उस क्रिएटिव दुनिया को आकार देने में उन्होंने मदद की थी। उन्हें पद्मश्री (मरणोपरांत) से सम्मानित करना मनोरंजन के जरिए कला, संस्कृति और सेवा के लिए समर्पित उनकी जिंदगी के लिए एक सटीक ट्रिब्यूट होगा"। 

लेटर में लिखा है कि "ये सम्मान देने से ना केवल एक अभिनेता को, बल्कि एक ऐसे व्यक्ति को भी मान्यता मिलेगी जिसने चार दशकों तक भारत को मुस्कुराने के लिए प्रेरित किया और अनगिनत लोगों को अपने पैशन को फॉलो करने के लिए प्रेरित किया।"

Advertisement

ये भी पढ़ेंः ‘सबको पता है…’; विजय देवरकोंडा संग वाकई हो गई रश्मिका मंदाना की सगाई? ‘थामा’ एक्ट्रेस का ये रिएक्शन हुआ वायरल

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड