Dhurandhar: 'धुरंधर' की ऐतिहासिक सफलता पर सारा अर्जुन हुईं इमोशनल, दर्शकों के प्यार को बोला अपनी सबसे बड़ी ताकत

Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' की ऐतिहासिक सफलता पर फिल्म की एक्ट्रेस सारा अर्जुन इमोशनल हो गई हैं। उन्होंने दर्शकों के प्यार को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया है।

Follow : Google News Icon  
Dhurandhar
Dhurandhar | Image: instagram

Dhurandhar: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर वो कर दिखाया है, जो बहुत कम फिल्में कर पाती हैं। रणवीर सिंह और डेब्यू एक्ट्रेस सारा अर्जुन की यह फिल्म दर्शकों के बीच जबरदस्त पसंद की जा रही हैं। फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई के बाद अब सारा अर्जुन ने इसकी सफलता पर दिल छू लेने वाला रिएक्शन दिया है। आइए देखते हैं उन्होंने क्या लिखा है।

'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

साल 2025 के आखिरी महीने में रिलीज हुई 'धुरंधर' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया है। 31 दिनों में फिल्म ने 760.44 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, जिससे यह साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो गई है। फिल्म में एक्शन, इमोशन और दमदार स्टारकास्ट का परफेक्ट मेल देखने के मिला है।

सारा अर्जुन ने दर्शकों को बताया अपनी सफलता का असली हीरो

फिल्म में यालिना जमाली का किरदार निभाने वाली सारा अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा है। उन्होंने दर्शकों को अपना सबसे बड़ा 'धुरंधर' बताते हुए कहा कि यह फिल्म जिस मुकाम तक पहुंची है, वह पूरी तरह दर्शकों के भरोसे और प्यार की वजह से संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि हर बार दर्शकों का थिएटर तक आना इस फिल्म को आगे बढ़ाता रहा।


अपने पोस्ट में सारा अर्जुन ने यह भी कहा कि 'धुरंधर' उनके करियर की सिर्फ शुरुआत है। इतनी जल्दी इस तरह का प्यार और हौसला मिलना उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने कहा है कि दर्शकों से मिला यह समर्थन उन्हें और बेहतर काम करने की ताकत देता है। सारा ने लास्ट में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट और टीम का धन्यवाद भी किया है।

Advertisement

फिल्म की दमदार स्टारकास्ट

'धुरंधर' में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, गौरव गेरा, नवीन कौशिक, दानिश पंडोर और सौम्या टंडन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। आदित्य धर के निर्देशन ने फिल्म को एक अलग स्तर पर पहुंचा दिया है। एक महीने होने के बाद, अभी भी 'धुरंधर' की फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई जारी है।

यह भी पढ़ें: अब बर्तन जलने पर नहीं करनी पड़ेगी मेहनत, अपनाएं ये घरेलू उपाय

Advertisement
Published By:
 Kirti Soni
पब्लिश्ड