अपडेटेड 10 November 2021 at 16:56 IST

सपना चौधरी का नया गाना ‘रेल की भंबीरी’ हुआ रिलीज, वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

फेमस डांसर सपना चौधरी का नया गाना ‘रेल की भंबीरी’ रिलीज हो गया है, वीडियो सामने आते सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Follow : Google News Icon  
| Image: self

हरियाणवी क्वीन  कही जाने वाली फेमस डांसर सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) अपनी अदाओं से हमेशा छाई रहती हैं। फैंस को भी अक्सर उनके नए वीडियो का इंतजार होता है। यही वजह है कि उनका कोई भी वीडियो पल भर में वायरल हो जाता है। हाल ही में सपना का नया गाना ‘रेल की भंबीरी’(Rail Ki Bhambhiri) रिलीज हुआ है, जो रिलीज होते ही धमाल मचा रहा है। यह गाना रिलीज होते ही फैंस का प्यार मिलना शुरू हो गया है, जो डांसर की अदाओं पर फिदा हो रहे हैं। थोड़े ही देर में वीडियो पर लाखों व्यूज मिल गए हैं, यह वीडियो हर किसी आकर्षित कर रहा है।

सपना चौधरी(Sapna Chaudhary) का यह नया वीडियो रिलीज होते ही धमाल मचा रहा है। बता दें इस गाने में सपना चौधरी के साथ केशव देव शेरू (Keshav dev sheru) नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री लोगों को आकर्षित कर रहा है। इस गाने को रुचिका जांगिण ने गाना गाया है, जबकि नवीन विष्णु बाबा ने इसके बोल तैयार किए हैं। बिग-बॉस फेम सपना चौधरी अपने डांस के लिए खास तौर पर जानी जाती हैं। उनका डांस देखने की बेताबी फैंस को हमेशा से रही है।

शेयर किया पोस्ट

सपना चौधरी ने अपने गाने की जानकरी खुद पोस्ट शेयर कर दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर  गाने का टीजर पोस्ट किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने तमाम फैंस को थिरकने पर मजबूर कर दिया है। यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लोग प्यार बरसाते हुए शेयर कर रहे हैं।

Advertisement

वायरल हुआ वीडियो

हाल ही में  सपना चौधरी का एक वीडियो वायरल हुआ है, जो सोशल मीडिया पर अभी भी धूम मचा रहा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिये ये वीडियो शेयर किया है जिसमें वो 'छम छम'  गाने पर शानदार डांस कर रही हैं। सपना घर की बालकनी में डांस करती दिखाई दे रही हैं। उनका ये  वीडियो इंटनेट पर बार-बार देखा जा रहा है। इसमें डांसर पूरी तरह से मॉर्डन ड्रेस में नजर आ रही हैं। दिलचस्प बात ये है कि उन पर ये लुक गजब का लग रहा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें- एवलिन शर्मा घर में आने वाले नन्हें मेहमान के लिए हैं काफी एक्ससाइटेड, शेयर की बेबी बंप की तस्वीर 

ये भी पढ़ें- Sooryavanshi: अक्षय कुमार की फिल्म की बड़ी उपलब्धि, बनाया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का ये रिकॉर्ड

Published By : Ashwani Rai

पब्लिश्ड 10 November 2021 at 16:48 IST