क्या संजय लीला भंसाली को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया? खबरों के बीच परिवार ने जारी किया बयान
Sanjay Leela Bhansali Heart Attack Rumour: संजय लीला भंसाली को दिल का दौरा पड़ने की खबर सामने आ रही थी, जिसके बाद बताया जा रहा था कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब फिल्ममेकर के परिवार की तरफ से बयान जारी करके सब क्लियर कर दिया गया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Sanjay Leela Bhansali Heart Attack Rumour: बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली को लेकर सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाली खबर वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया कि 63वां जन्मदिन मनाने के एक दिन बाद उन्हें हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस खबर से फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मच गई थी। हालांकि अब इस पूरे मामले पर भंसाली की टीम और उनके परिवार की तरफ से आधिकारिक बयान जारी कर सच्चाई सामने रखी दी गई है।
हार्ट अटैक की खबर पर टीम और परिवार का बयान
संजय लीला भंसाली की टीम ने साफ कर दिया है कि अस्पताल में भर्ती होने और हार्ट अटैक की खबरें पूरी तरह झूठी और आधारहीन हैं। आधिकारिक बयान में कहा गया कि ऐसी अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है और लोगों से अपील की गई कि वे बिना पुष्टि की खबरों को आगे न बढ़ाएं। टीम ने सभी से समझदारी दिखाने का अनुरोध किया है।
किस वजह से संजय लीला गए थे अस्पताल
परिवार की ओर से इस बारे में भी क्लियर किया गया है कि संजय लीला भंसाली बिलकुल ठीक और एकदम हेल्दी हैं। वे मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल केवल रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए गए थे। परिवार ने फैंस के प्यार और चिंता के लिए आभार जताया और कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है।
नई फिल्म 'लव एंड वॉर' में बिजी संजय
संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर काफी बीजी चल रहे हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है, लेकिन शूटिंग शेड्यूल में देरी और कलाकारों की तारीखों में बदलाव के कारण इसकी रिलीज आगे बढ़ सकती है। रणबीर कपूर ने एक लाइव सेशन में बताया था कि उनकी अगली रिलीज रामायणम् होगी और उसके बाद 'लव एंड वॉर' दर्शकों के बीच सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। यह फिल्म पहले अगस्त 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब संभावना है कि यह तय समय से बाद में सिनेमाघरों में दस्तक दे। इसके अलावा भंसाली अपनी वेब सीरीज 'हीरामंडी' के दूसरे सीजन की भी तैयारी कर सकते हैं।